फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर पर किया फोन तो दे दी ऑनलाइन भाजपा सदस्यता
कानपुर। भाजपा के ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया पर कानपुर के शख्स ने सवाल उठाए हैं। इस शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नंबर पर फोन मिलाया तो उसको भाजपा का सदस्य बना दिया गया। कानपुर निवासी अली शाहबाज़ ने ऑनलाइन कंपनी फ्लिप्कार्ट से राउंड बॉक्स मंगवाए थे जो की टूटे निकले थे जिसके शिकायत के लिए बॉक्स में लिखे नंबर पर कॉल करने पर एसएमएस आया था जिसमे लिखा था की आप बीजेपी के मेम्बर बन गए है जब दोबारा नंबर मिलाया तो फिर लिखकर आया की आप पहले से ही बीजेपी के सदस्य हैं।

शाहबाज का कहना है कि फ्लिप्कार्ट के बॉक्स के ऊपर 18002661001 नंबर लिखा हुआ था। जिस पर कॉल करने पर उसे भाजपा का सदस्य बना दिया गया। उसने कहा कि ये एक खराब तरीका है। इस सबंध में शहर की दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सरका को अडाणी अम्बानी का बता दिया।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस कानपुर हरप्रकाश अग्निहोत्री और जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्ट कानपुर फज़ल महमूद ने इस पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विश्वास अब सिर्फ झूठ पर निर्धारित है। टोल फ्री नंबर ये पूरी तरीके से फर्जीवाड़ा है और ये जो मामला संज्ञान में आया है ये बहुत बड़ा मामला है इसको चुनाव आयोग तक ले जाने का काम करेंगे। दोनों की नेताओं ने इसे असंवैधानिक बताया।
वहीं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर नगर सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि सदस्यता में कोई फर्जीवाड़ा नहीं है। पार्टी का सोफ्टवेयर पूरी तरह से दुरुस्त है। अगर कोई गलती हुई भी है तो वो फ्लिपकार्ट की तरफ से ही हुई है।












Click it and Unblock the Notifications