​कानपुर: बाहुबली पिक्चर छोड़ गंगा में नहाने गए 6 दोस्त, तीन की डूबकर मौत

गंगा बैराज पर गर्मी के मौसम मे घूमने गए 6 दोस्तों मे से तीन की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।

कानपुर। यूपी के कानपुर के थाना कोहना थाना क्षेत्र में बने गंगा बैराज पर घटी दर्दनाक घटना से पूरा शहर स्तब्ध रह गया। गंगा बैराज पर गर्मी के मौसम मे घूमने गए 6 दोस्तों मे से तीन की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी। गंगा बैराज घूमने आए अन्य लोगों ने जब इनको डूबते देखा तो थाना कोहना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर तत्काल गोताखोरो को गंगा मे उतारा ओर युवको की तलाश मे जुट गई। दो घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद 3 दोस्तों के शव को बाहर निकाला जा सका और 3 को जीवित निकाल लिया गया।

​कानपुर: बाहुबली पिक्चर छोड़ गंगा में नहाने गए 6 दोस्त, तीन की डूबकर मौत

कानपुर के बर्रा के रहने वाले विशाल, अनुज, शाहिल, अंशु, शिवम्, हर्ष, सभी दोस्त शहर के एक निजी स्कूल में दसवीं क्लास के छात्र है। ये सभी लड़के अपने घर से बाहुबली पिक्चर देखने की बात कहकर निकले थे लेकिन रास्ते में इनकी योजना बदल गई और ये गंगा बैराज पहुंच गये और गंगा में नहाने की प्लानिंग करने लगे। पहले तीन दोस्त गंगा में उतरकर नहाने लगे, उनको देखकर बाकी तीनो भी गंगा में उतर पड़े। नहाते समय अचानक विशाल, अनुज और शिवम् गहरे पानी में पहुंच गए जिससे वह डूबने लगे। ये भी पढ़ें- जाति छुपाकर पुलिसवाले ने तय की शादी, दुल्हन ने दरवाजे से बारात लौटाई

अपने दोस्तों को डूबता देख बाकी तीनो गंगा से बाहर निकल आये और शोर मचाने लगे। जिससे गंगा बैराज पर मौजूद गोताखोरों गंगा में कूद पड़े और तीनो की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक छात्रों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुयी तो कोहराम मच गया। परिजन हैलट अस्पताल पहुंचे जंहा अपने बच्चो की डेड बाडी देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+