Lok Sabha Election: कन्नौज के बीजेपी MLA का अखिलेश यादव को पत्र, कहा- मिलकर करेंगे काम

लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने कन्नौज सीट पर फिर से कब्जा कर लिया। इस सीट से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। सपा प्रमुख को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए कन्नौज सीट से भाजपा विधायक असीम अरुण ने उन्हें (अखिलेश यादव) को बधाई दी। उन्होंने अखिलेश यादव को एक पत्र लिखकर क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की इच्छी जताई है।

इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते सपा को 37 सीटें हासिल हुईं। वहीं जबकि भारतीय जनता पार्टी 33 सीटें ही मिल सकीं। ऐसे में कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक असीम अरुण ने विजयी होने के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

Kannauj MLA letter to MP Akhilesh Yadav

अपने पत्र में सीम अरुण ने पत्र में लिखा, "कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने पर आपको बधाई। मैं कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं। कन्नौज शहर की एक दिलचस्प स्थिति है कि नगर परिषद अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से है। मैं एक विधायक हूं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से और, अब आप समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए हैं, मेरी राय में, यह भारतीय लोकतंत्र की सुंदरता भी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+