VIDEO: मंदिर के सामने खूब लगे ठुमके, फिर नोट उड़ाने को लेकर जमकर हुई मारपीट
कन्नौज। कन्नौज के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मन्दिर के बाहर सड़क पर बाल-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं डांस कर रही युवतियों पर रुपये उड़ाये जाने को लेकर बवाल भी हुआ जिससे लोगों में आपस में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची ने जांच में पाया गया कि बाल बालाओं का अश्लील डांस बिना परमीशन के हो रहा था।

कन्नौज के एक प्रसिद्ध मन्दिर के बाहर का यह नजारा है जहां लोग श्रद्धा से बाबा भोलेनाथ के दर्शन करके निकलते है तो वहीं इसी गेट के बाहर सड़क पर बाल बालाओं का अश्लील डांस चल रहा है। देखते ही देखते इन युवतियों के साथ छींटाकशी भी होने लगी और लोग डांस के मंच पर ऊपर चढ़कर डान्स कर रही इन युवतियों पर नोटों की बरसात करने लगे। वहीं इसी को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया, इसके बाद विवाद इतना बढ़ जाता है कि मारपीट होने लगी।
हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डांस का कार्यक्रम बंद कराया। लेकिन सवाल इस बात का है कि आखिर पुलिस ऐसे कार्यक्रमों को सार्वजनिक स्थलों के पास होने के बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नही करती है। पुलिस भी ऐसे मामलों से बचती नजर आती है। जब इस मामले में पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि कार्यक्रम चल रहा था जिसकी शायद परमीशन नही है मामला शान्त करा दिया गया है।
मुंडन संस्कार के अंतर्गत बाल बालाओं के डीजे डांस प्रोग्राम खुलेआम सड़क पर हो रहा था और इस प्रोग्राम के सामने ही डायल 100 का पॉइंट भी है जहां रोजाना डायल 100 की गाड़ी के साथ पुलिसकर्मी तैनात होकर अपनी ड्यूटी करते हैं। इस प्रोग्राम में बवाल से पहले इन डायल 100 पुलिसकर्मियों को इस बात की सूचना देकर अवगत कराया गया लेकिन इसके बावजूद इन पुलिसकर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और उसके कुछ ही देर बाद इस प्रोग्राम में बबाल शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी और फिर मौके पर सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications