Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राम के रंग में रंगा कैसरगंज, मुस्लिमों ने कह दी बड़ी बात
पूरे देश में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सर्वाधिक चर्चा में हैं। राम का रंग कैसरगंज लोकसभा में भी देखने को मिला। वन इंडिया हिंदी की टीम ने यहां का माहौल जाना और स्थानीय लोगों से बात की। इस दौरान कैसरगंज में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सिर्फ हिन्दुओं में ही नहीं बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भी इसे लेकर उत्साह दिखा।
विश्व हिन्दू परिषद के हेमंत पाठक ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हम सभी के लिए गर्व का विषय है। जन-जन में राम बसे हैं। हम सभी खुद को खुश किस्मत मानते हैं कि आज यह दिन हमें देखने को मिला है। हम लोगों के बीच के लोग राम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल में भी डाले गए, डंडे भी खाये, संघर्ष के वे दिन याद आते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में बीजेपी की भूमिका से इसमें इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन विश्व हिंदू परिषद, संघ व आम जनमानस के सहयोग से यह दिन आया है। इस कार्यक्रम को लेकर भव्य रैली का अयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी तक कुछ न कुछ विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।

स्थानीय नागरिक आलोक बताते हैं कि इस कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव और गली-गली बहुत उत्साह है। 22 जनवरी को यहां घर घर दिवाली मनाने की तैयारी है। हर मंदिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
हमें ख़ुशी कि राम मंदिर जन्मभूमि विवाद का समाधान हुआ - अल्पसंख्यक
कैसरगंज के रहने वाले मोहम्मद जावेद कहते हैं कि यह समस्या काफी लंबे समय से चलती चली आ रही थी। इस समस्या का समाधान हुआ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बहुत अच्छा है। इससे हमें कोई ऐतराज नहीं है। हमें खुशी है कि हमारे देश में ऐसा हो रहा है।
मोहम्मद अनस कहते हैं कि यह एक सराहनीय कार्य है। बीजेपी की इसमें बड़ी भूमिका है लेकिन आमजनमानस का भी इसमें बहुत बड़ा योगदान है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications