Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिटायर्ड रेलवे कर्मी ने 2 पत्नियों को छोड़ GF के टुकड़े-टुकड़े किए, 7 दिन तक जलाए अंग, हड्डियों संग क्या किया?

Jhansi Live In Partner Preeti Murder Case Update News Hindi: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner Murder) की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर शव को टुकड़े-टुकड़े करके एक हफ्ते तक कमरे में जलाया। इसके बाद, बची हड्डियां-राख को नीले बॉक्स में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। ये मामला दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा खौफनाक है, जहां आफताब पूनावाला ने पार्टनर को गला घोंटकर मारा था और शव को 35 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा था।

झांसी का ये केस भी दिल दहला देने वाला है - आरोपी ने पैसे की मांग से तंग आकर हत्या की, फिर सबूत मिटाने के लिए क्रूर तरीके अपनाए। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की सूचना पर मामला सुलझाया। आइए पूरी कहानी, आरोपी की पहचान, टाइमलाइन और जांच के फैक्ट्स समझते हैं...

Jhansi Live In Partner Preeti Murder Case Update

Who Is Ram Singh Parihar: आरोपी राम सिंह परिहार कौन है?

राम सिंह परिहार रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वो झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर कॉलोनी में रहता है। उसकी दो शादियां हो चुकी थीं। पहली पत्नी अलग सीपरी बाजार क्षेत्र में रहती है। दूसरी पत्नी गीता उसी घर में रहती है, जहां हत्या हुई। वहीं, लहर गांव में राम सिंह परिहार किराए के घर में गर्लफ्रेंड प्रीति (40 वर्ष) के साथ लिव-इन में रहता था। राम सिंह परिहार पर आरोप है कि प्रीति लगातार उससे पैसे मांगती थी और लाखों रुपये ले चुकी थी। ब्लैकमेल जैसी स्थिति से तंग आकर राम सिंह ने प्रीति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, ये पैसे और रिलेशनशिप के झगड़े से जुड़ा मामला है।

Preeti Murder Case Timeline: घटना की पूरी टाइमलाइन और क्रूरता की कहानी

7 जनवरी 2026 (लगभग): राम सिंह ने प्रीति को लहर गांव के किराए के कमरे पर बुलाया और हत्या कर दी (गला दबाकर या अन्य तरीके से)। हत्या के बाद शव को कमरे में ही छिपा रखा। बदबू आने लगी तो राम ने शव को टुकड़े-टुकड़े किया। फिर शुरू हुआ खौफनाक खेल। आइए जानें...

  • 7 दिन तक जलाया: एक-एक अंग को घर में ही लकड़ियों से जलाया। बेटे नीतिन से लकड़ियां मंगवाईं (बेटा मदद में शामिल रहा)।
  • 16-17 जनवरी दरम्यान रात: बची हड्डियां, राख, जले टुकड़े और कोयले को नीले बॉक्स में भरकर पानी डाला (बदबू छिपाने के लिए)।
  • 17 जनवरी रात: 400 रुपये में टैक्सी/ऑटो बुक किया। बॉक्स रखवाया और मिनर्वा चौराहे ले जाने को कहा। खुद बाइक से पीछे-पीछे चल पड़ा, लेकिन रास्ते में गायब हो गए।

टैक्सी ड्राइवर जय सिंह पाल (ऑटो/टैक्सी चालक) ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले लडके ने 400 रुपये में टैक्सी बुक की और बडा सा बॉक्स टैक्सी में रखा। मैंने पूछा कि क्या है इसमें, तो उसने घर का सामान बताया। बॉक्स से बदबू और पानी टपकता दिखा। तत्काल ड्राइवर ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने बॉक्स खोला तो जले हुए शव के टुकड़े, हड्डियां और राख मिली। फोरेंसिक टीम बुलाई गई, सैंपल लिए गए। आरोपी के घर पहुंची, वहां से सबूत बरामद। राम सिंह और बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में कबूलनामा दिया। अब डीएनए टेस्ट से कन्फर्मेशन होगा।

Shraddha Walker Case:श्रद्धा वॉकर कांड से समानताएं - क्यों तुलना हो रही है?

श्रद्धा वॉकर (27) दिल्ली में आफताब पूनावाला (28) के साथ लिव-इन में रहती थीं। 18 मई 2022 को झगड़े में आफताब ने गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा, फ्रिज में रखा और महीनों तक ठिकाने लगाया। ये केस भी लिव-इन रिलेशनशिप, झगड़ा और शव ठिकाने लगाने का था - जिसने देश को हिला दिया था। झांसी का मामला भी इसी तरह का क्रूर है: लिव-इन, पैसे का झगड़ा, हत्या, टुकड़े-टुकड़े और जलाना। लेकिन अंतर ये कि श्रद्धा में फ्रिज में रखा गया, यहां घर में जलाया गया। दोनों में सबूत मिटाने की कोशिश साफ दिखती है।

पुलिस जांच और आरोप

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जांच जारी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। दो लोगों (राम सिंह और बेटा) को गिरफ्तार में लिया गया है। हत्या, सबूत मिटाना, अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। दूसरी पत्नी गीता ने बताया कि पति राम सिंह ने खुद बताया कि प्रीति पैसे मांगती थी, ब्लैकमेल करती थी, इसलिए हत्या की। प्रीति के पूर्व पति से तहरीर ली जा रही है।

ये केस रिश्तों के नाम पर क्रूरता की मिसाल है - जहां पैसे और रिलेशनशिप के झगड़े ने एक जिंदगी छीन ली। पुलिस जांच जारी है, फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट से और डिटेल्स सामने आएंगी। ऐसे मामलों में लिव-इन रिलेशनशिप(Live-in relationship) में सावधानी और कानूनी सुरक्षा जरूरी है। क्या आपको लगता है ऐसे क्राइम्स बढ़ रहे हैं? कमेंट में बताएं। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+