Mahakumbh 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लगाई पवित्र डुबकी, 77 देशों के राजनयिकों ने भी किया पवित्र स्नान
Mahakumbh 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ महाकुंभ में 77 देशों के राजनयिकों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे उपराष्ट्रपति ने कहा, "यह ऐतिहासिक है, अब तक दुनिया में कहीं भी इतने लोग एक साथ नहीं जुटे हैं। यहां प्रशासन द्वारा किए गए शानदार इंतजामों से मैं चकित हूं। मैं नहीं सोचता था कि भारत में ऐसा आयोजन किया जाएगा।एक दुखद घटना हुई, लेकिन आप देख सकते हैं कि इसे कितनी जल्दी संभाला गया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए इंतजामों ने इतिहास रच दिया है।"

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लटे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान किए।महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान के लिए रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भलाई के लिए सख्त उपाय किए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी प्रोटोकॉल पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह कदम संगम क्षेत्र में हुए दुखद भगदड़ के बाद उठाया गया, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और 60 से अधिक घायल हुए थे।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर












Click it and Unblock the Notifications