सीमा हैदर से पहले Ludo खेलते हुए मुलायम को दिल दे बैठी पाकिस्तानी इकरा आई थी भारत, जानें कहां है वो?
Iqra mulayam ludo Love Story: PUBG खेलकर पाकिस्तान की सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया और सीमा तीन देशों की सीमा लांघते हुए भारत पहुंच गई। पिछले कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे सीमा हैदर और सचिन मीणा की पबजी लवस्टोरी का अंत क्या होगा ये लोग जानना चाहते हैं?
बता दें सीमा हैदर के पहली पाकिस्तानी महिला नहीं हैं जो ऑनलाइन गेम खेलकर भारतीय प्रेमी के पास भारत आईं हैं, इससे पहले पाकिस्तान की इकरा भी भारत के मुलायम सिंह से ऑनलाइन गेम खेलते हुए प्यार कर बैठी थी और सीमा हैदर की ही अवैध तरीके से भारत के मुलायम सिंह के पास आ गई थीं। आइए जानते हैं उस इकरा और मुलायम की लव स्टोरी का अंत क्या हुआ था अभी दोनों कहां हैं?

इकरा- मुलायम को लूडो गेम खेलते हुए प्यार
पाकिस्तान के हैदराबाद की इकरा और भारत प्रयागराज के मुलायम सिंह यादव की मुलाकात ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए हुई थी। मुलायम सिंह बेंगलुरू में सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड का काम करता था। सीमा सचिन को प्यार ऑनलालइन लूडो गेम खेलते हुए प्यार हो गया था और उसके लिए अपना मुल्क छोड़ भारत आ गई थी।
19 साल की इकरा जानें कब आई थी भारत
पाकिस्तान की 19 साल की इकरा और भारत के मुलायम की लव स्टोरी 2020 की है दोनों लूडो गेम खेलते हुए संपर्क में आए और दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि इकरा इतनी छोटी सी उम्र में अकेले भारत प्रेमी मुलायम के पास आ गई थी।ये दोनों भी सीमा हैदर ओर सचिन मीणा के जैसे हिंदू रीति-रिवाज से शादी तक कर डाली।
इकरा-मुलायम ने क्या की थी शादी
सीमा हैदर और सचिन नेपाल मंदिर में मिले और शादी कर ली और भारत आ गए। ठीक उसी तरह इकरा और मुलायम सिंह भी नेपाल में मिले और वहां मंदिर में शादी की और तुरंत बेंगलुरू आ गए।
जानें इकरा के पास कहां से आए थे इतने पैसे
पाकिस्तान की इकरा से मुलायम सिंह की पहली मुलाकात सितंबर 2020 में हुई थी। पाकिस्तान की इकरा तीन साल पहले अपने गहने बेचकर अपने दोस्तों से उधार लेकर भारत अपने प्रेमी के पास आई थी।
इकरा और मुलायम की ऐसे खुली पोल
दोनों ने बेंगलुरू में घर किराए पर लिया और चुपके से यहां रहने लगे। जनवरी 2023 में बेंगलुरू पुलिस को इकरा के मामले में कुछ वॉट्अप कॉल के बारे में एंटेलिजेंस इनपुट मिले थे। जिसके बाद पता चला कि इकरा से रवा यादव बनी पाकिस्तानी लड़की अपने पाकिस्तानी अम्मी अब्बू से बात करती करती थी। जिसके बाद इकरा और मुलायम सिंह की जिंदगी में क्लाइमेक्टस आया।
जनवरी में पुलिस ने कर लिया था अरेस्ट
भारत में अवैध रूप से एंट्री करने और अपनी पहचान छिपा कर बेंगलुरू में रहने पर बेंगलुरू पुलिस ने 23 जनवरी को अरेस्ट किया। इसके साथ मुलायम सिं को भी गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तानी नागरिक को रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया।
इकरा रोते हुए लगातार बोलती रही ये बात
19 साल की इकरा को जब पकड़े जाने के बाद बेंगलुरू के महिला गृह में लगभग एक महीने तक रखा गया। वहां पर वो बराबर रोते हुए अधिकारियों के समाने गिड़गिड़ाती रही कि मुझे पाकिस्तान मत भेजिए मैं अपने पति मुलायम सिंह के साथ भारत में ही जिंदगी बितानी चाहती हूं, प्लीज मुझे मेरे पति से बात करने दें।
इकरा पर अधिकारियों को आ गया था तरस लेकिन...
इकरा मुलायम को बहुत प्यार करती थी जिसे देखकर अधिकारियों को तरस भी आया लेकिन कानूने के आगे उनके हाथ बंधे हुए थे, वो चाह कर भी इकरा को भारत में रहने की इजाजत नहीं दे सकते थे।
इकरा- मुलायम की लव स्टोरी का जानें क्या हुआ अंत
इकरा को भारतीय पुलिस ने भारत-पाकिस्तानी बॉर्डर पर इमिग्रेशन अधिकारियों को 19 फरवरी 2023 को सौंप दिया गया, वहां से उसे पाकिस्तान भेज दिया गया।
सरहद पार जाने के बाद मुलायक को नहीं भूली है इकरा
पाकिस्तानी नागरिक को रखने के दोष में तीन महीने की जेल की सजा काटने के बाद मुलायम सिंह यादव बेंगलुरू छोड़कर अपने घर प्रयागराज वापस चला गया है और वो गुमसुम रहता है वहीं पाकिस्तान से इकरा बराबर मुलायक को फोन करती है और उससे अपने प्यार का इजहार करती हैं। वो बार-बार ये ही कहती है कि मैं आपके पास वापस आना चाहती हूं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
सीमा हैदर भी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती
इकरा की तरह सीमा हैदर भी कह रही हैं कि वो भारत में ही अपने पति सचिन के साथ जीवन बिताना चाहती हैं वो वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। एटीएस की पूछताछ खत्म होने के बाद शुक्रवार की शाम सचिन के साथ उसके घर लौटी पाकिस्तानी सीमा हैदर अब ये तक कह चुकी हैं कि अगर उन्हें भारत सरकार पाकिस्तान भेजने का फैसला सुनाती है तो वो आत्महत्या कर भारत में ही अपने प्यार सचिन के लिए जान दे देंगी। उसने कहा मुझे जेल में डाल दो लेकिन मैं पाकिस्तानी वापस नहीं जाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications