IPS प्रशांत कुमार को यूपी का बनाया गया नया कार्यवाहक DGP, अभी तक इस पद पर थे तैनात
UP DGP NEWS: आईपीएस प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह (प्रशांत कुमार) अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। दरअसल, आज यानी 31 जनवरी को वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं।
बता दें, प्रशांत कुमार के रूप में लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा भी दावेदार थे।

लेकिन, प्रदेश की योगी सरकार ने आईपीएस प्रशांत कुमार के नाम पर अपनी मुहर लाग दी। आपको बता दें कि प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं और उनका कार्यकाल मई 2025 तक है।
गौरतलब है कि आईपीएस के लिए चुने जाने के बाद प्रशांत कुमार को तमिलनाडु कैडर मिला था, लेकिन 1994 में यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा से शादी के बाद वह यूपी कैडर में चले गए।












Click it and Unblock the Notifications