बरेली: सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत, टैंकर ने मारी थी बाइक को टक्कर
घटना में गंभीर दरोगा को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र बिजनौर के ग्राम खैरपुर के रहने वाले थे। उनकी मौत से उनके परिवार में हड़कंप मच गया है।
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा नरेंद्र सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब दरोगा नरेंद्र अपने मोटर साइकिल से बरेली आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक टेैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उनकों उठाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचे कर दरोगा नरेंद्र को अस्पताल ले जाने में मदद की।


इसके बाद घटना में गंभीर दरोगा को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र बिजनौर के ग्राम खैरपुर के रहने वाले थे। उनकी मौत से उनके परिवार में हड़कंप मच गया है। दरोगा नरेंद्र सुबह सरकारी काम से ही बरेली की तरफ निकले थे। लेकिन रास्ते में टैंकर की गलती ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दरोगा नरेंद्र नीचे गिर गए। नरेंद्र को काफी ज्यादा चोटें आई और कुछ अंदरूनी चोट के भी शिकार हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनके परिवार को इसकी तत्काल सूचनी दी गई।

वहीं आलाधिकारी भी नरेंद्र को देखने अस्पताल पहुंच गए। एसपी ग्रामीण युमना प्रसाद के मुताबिक नरेंद्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की नरेंद्र को बचाने की लेकिन चोट की गंभीरता के चलते समय कम पड़ गया और यूपी पुलिस को अपना एक जांबाज खोना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications