Indian Railway: एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Diverted Trains List NER Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण रेलवे के सलेम मंडल के इरूग्गूर-पीलमेडु स्टेशनों के मध्य रोड ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी) पर गर्डर लांचिंग के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण 22669 एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- एर्णाकुलम से 12 जुलाई, 2025 को चलने वाली 22669 एर्णाकुलम-पटना जं. एक्सप्रेस सूरतकल स्टेशन को बाइपास करते हुए परिवर्तित मार्ग इरूग्गूर-पोत्तनूर के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी कोयमबत्तूर स्टेशन पर नहीं रूकेगी तथा इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव पोत्तनूर स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु पूर्व में अधिसूचित 19053/19054 सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मुंगावली स्टेशन पर तथा 20961/20962 उधना-बनारस-उधना एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बदरवास स्टेशन पर दिया गया अस्थाई ठहराव आगले आदेश तक बढ़ाया गया है। फलस्वरूप यह गाड़ी अपने पूर्ववत समयनुसार इन स्टेशनों पर रूकते हुये चलाई जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
08 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग द्वारा प्लेटफार्म सं.-01 पर एक नाबालिग लड़का उम्र लगभग 10 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 08 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं0 को एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 17 वर्ष लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 08 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को मेन गेट पर एक नाबालिग लड़का उम्र लगभग 15 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 08 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं0 को बुकिंग काउंटर के पास एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications