Purvanchal Expressway: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिखाया अपना दम
UP News: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को लखनऊ- गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अपनी ताकत दिखाई। एक्सप्रेस-वे पर बनी पट्टी पर विमान ने उड़ान भरी एंव लैण्डिंग की। इस दौरान सुखाेई, मिराज, जगुआर, तेजस जैसे विमानों ने लोगों को अपना करतब दिखाया।विमानों ने यह करतब एक्सप्रेस-वे के कूरेभार के अरवलकीरी करवत के पास बनी हवाई पट्टी पर किया। यहां 3.2 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनी हुई है। इसका इस्तेमाल जरुरत पड़ने पर जहाजों के रन-वे के तौर पर भी किया जा सकता है।

इससे पहले सेना के वाइस एयर चीफ मार्शल अन्य अधिकारियों के साथ एयरस्ट्रिप पर पहुंच कर यूपीडा के मरम्मत कार्यों का जायजा लिया था। इसे देखते हुए 14 किलोमीटर मार्ग पर रुट डायर्वन किया गया। यह डायवर्जन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक किया गया है। एयर शो के दौरान ही एक्सप्रेस-वे पर एक कुत्ता आ गया। शो के बीच में एक्सप्रेस वे पर कुत्ते को देखकर लोगों की धड़कन बढ़ गई। हालांकि वहां मौजूद सेना के जवानों ने किसी तरह कुत्ता को वहां से भगाया और फिर वहां केएफ 118 विमान उतरा।
एयर शो के दौरान सेना के अफसर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, पल्लवी वर्मा और यूपीडा के कई अधिकारी एयर स्ट्रिप पर मौजूद हैं। इस एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 नवंबर 2021 को उद्घाटन किया। 2018 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। उद्घाटन के दौरान भी यहां एयर शो किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications