पत्नी को मैसेज- "आपके पति को खुदा के पास भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद!", पटरी पर मिला फौजी का शव

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक फौजी की लाश हरयाणा के अंबाला शहर में रेल की पटरी से बरामद हुई है। सबसे हैरानी की बाद ये है कि मृतक फौजी की पत्नी के मोबाइल पर एक वॉट्सऐप मैसेज आया है, जिसमे लिखा है, "आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद।" इस मैसेज के बाद से पुलिस के साथ-साथ मिलिट्री पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है।

कानपुर का रहने वाला था लांस हवलदार पवन
बता दें कि मृतक लांस हवलदार पवन शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। उसका गांव भोगनीपुर के कैलई गांव में है। पिछले 3 साल से पवन अंबाला कैंट में पोस्टेड था। यहीं से हवलदार पवन शंकर 6 सितंबर की शाम 7.50 बजे लापता हो गया था। पड़ाव थाना पुलिस ने लांस हवलदार की यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

indiam army Soldier body found on railway track in ambala killer sent a whatsapp message to his wife

पत्नी के पास आया कातिल का मैसेज
उधर, पवन की तलाश के बीच बुधवार रात 11.39 बजे पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास एक मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था, "मैंने आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद, इंडियन आर्मी को जो करना वो कर ले, बचा ले अपने सैनिक को।"

indiam army Soldier body found on railway track in ambala killer sent a whatsapp message to his wife

रेल पटरी पर मिला पवन का शव
वहीं इस मैसेज के बाद पवन के वॉट्सऐप का लास्ट सीन रात 11.42 बजे का था। फिर अगले दिन पवन का शव अगले दिन पवन शंकर का शव कैंट रेलवे स्टेशन से मोहड़ा के बीच पटरी पर बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, जवान पवन शंकर के शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर अंबाला कैंट से कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

आर्मी इंटेलिजेंस अलर्ट
पवन शंकर की पत्नी के फ़ोन पर आए मैसेज के बाद पुलिस के साथ-साथ मिलिट्री पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है। सैनिक के पोस्टमॉर्टम से पहले ही सेना की टीम अंबाला के अस्पताल पहुंच गई थी। फिलहाल, वहां किसी तरह की वीडियोग्राफी नहीं करने दी जा रही है। अंबाला पहुंची मिलिट्री पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि 'अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।'

नहीं मिला पवन का मोबाइल
इस मामले में अभी जवान के मोबाइल का सुराग नहीं लगा है। उधर पुलिस जवान का मोबाइल सर्च करने के साथ-साथ हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने जवान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कानपुर में भी संपर्क साधा है। पुलिस के साथ आर्मी भी इस मामले में हर तरह के एंगल पर काम कर रही है। पवन शंकर अंबाला में आर्मी की 40 AD यूनिट में तैनात था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+