Champions Trophy 2025: सीएम सिटी गोरखपुर में फाइनल मैच को लेकर उत्साहित लोग, की है यह तैयारी
IND vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Final Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच को लेकर सीएम सिटी गोरखपुर में गजब का उत्साह है। लोगों सारा काम छोड़कर फाइनल मैच देख रहे हैं।
दुकान पर मैच देखते लोग
गोरखपुर के पादरी बाजार के लक्ष्मीपुर चौराहे स्थित दुकान पर मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ दिखी। दुकान सड़क किनारे होने से आते जाते राहगीर भी इसे देखने के लिए रुक रहे है।

Job In UP: अगर आपके के पास है यह योग्यता, तो जल्द उठाएं इस अवसर का लाभ, यहां मिलने जा रही नौकरी
नागेश्वपुर कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार कहते हैं कि आज मैच देखने का खास प्लान पहले ही बना लिया था। कोल्डड्रिंक्स, स्नैक्स पहले ही ला दिए थे। आज का मैच तो अपनी इंडिया ही जीतेगी। मैच जीतने पर रात में पार्टी की तैयारी है।
इंद्रप्रस्तपुरम कॉलोनी के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं आज कोई काम नहीं बस मैच। मैच खत्म होने के बाद ही कोई काम करूंगा।
शताब्दीपुरम के रहने वाले मनीष कहते हैं कि आज बिजनेस का कई जरूरी काम था लेकिन नहीं गया। फाइनल मैच देखने के बाद ही कुछ करूंगा।
UP News: पाकिस्तान से आतंक की ट्रेनिंग लेने वाला हिजबुल आतंकी मुरादाबाद से गिरफ्तार,बड़ी घटना को देता अंजाम
मानसविहार कॉलोनी के रहने वाले सुजीत कुमार कहते हैं कि आज एक तो संडे है ऊपर से मैच। मतलब डबल मजा। मैच भारत जीतेगी। इसके बाद दोस्तो के साथ जमकर पार्टी करूंगा। मिठाई भी बाटूंगा।












Click it and Unblock the Notifications