UP News: पाकिस्तान से आतंक की ट्रेनिंग लेने वाला हिजबुल आतंकी मुरादाबाद से गिरफ्तार,बड़ी घटना को देता अंजाम
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आतंकियों के पकड़े जाने का क्रम लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में मुरादाबाद से एक आतंकी शनिवार को गिरफ्तार किया गया। यह हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन का बताया जा रहचाई। मूलरूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।
मुरादाबाद पुलिस और एटीएस कोआतंकी उल्फत हुसैन की कई वर्षों से तलाश थी। वह जमानत पर छूट कर निकले के बाद से ही फरार चल रहा था। उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक, निवासी फजलाबाद, सूरनकोट, पुंछ (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है।पुलिस ने उसके पास से हथियार, विस्फोटक पदार्थ भारी मात्रा में बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि जिसे गिरफ्तार किया गया है वह हिजबुल का आतंकी है। पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। आतंकी मुरादाबाद में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। आतंकी की कई वर्षों से तलाश थी।












Click it and Unblock the Notifications