Job In UP: अगर आपके के पास है यह योग्यता, तो जल्द उठाएं इस अवसर का लाभ, यहां मिलने जा रही नौकरी
Job In UP Prayagraj Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवाओं को नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। सैकड़ों युवाओं को यहां काम करने का अवसर मिलेगा। प्रयागराज में 10 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है।
प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । इसमें देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी एल एंड टी 126 पदों पर भर्ती करेगी।

Women's Day 2025: महज 15 सौ रुपए से की शुरुआत, आज है 4 करोड़ का कारोबार , संगीता की कहानी खुद उनकी जुबानी
इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से 34 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी 10 वीं, 12वीं,
आईटीआई, डिप्लोमा , बीटेक में कोई डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी को संगम पोर्टल rojgaar sangam.up.gov.in पर पंजीकृत करना होगा।
सेवायोजना कार्यालय प्रयागराज से मिली जानकारी के मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम यहां आकर रजिस्ट्रेशन का काम करवाना होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से कंपनी के लोगों के सामने एक एक कर प्रस्तुत होना होना। कंपनी योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications