"पहले चुनाव तो होने दीजिए..." अखिलेश को 'भावी प्रधानमंत्री' वाले पोस्टर पर बोले स्वामी प्रसाद
एनडीए की ओर से जाहिर ही पीएम मोदी ही अगले लोकसभा चुनाव में पीएम का चेहरा होंगे। लेकिन विपक्ष की ओर अब तक कोई नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में सपा की ओर अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने वाला एक पोस्ट सामने आया। जिसके बाद आई विपक्षी दलों के गठबंधन (I.N.D.I.A.) में शामिल दलों के नेता सफाई दे रहे हैं।
पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताने वाले पोस्टर को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जब से इंडिया अलायंस बना है, सभी सियासी दलों के कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनके नेता पीएम बनें। जैसा इंडिया अलायंस के नेताओं ने कहा है कि पहले हम गठबंधन की सरकार बनाएंगे। उसके बाद कौन पीएम बनेगा, इस पर चर्चा होगी। तो पहले लोकसभा चुनाव हो जाने दीजिए।"

'भावी प्रधानमंत्री' वाले पोस्टर को लेकर उत्तराखंड के दौरे पर गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे किसी सपा कार्यकर्ता की इच्छा बताई। उन्होंने कहा कि केवल पोस्टर लगाने भर से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाएगा। अगर किसी कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाया है तो उसने सिर्फ अपनी इच्छा जाहिर की है। अखिलेश यादव ने पीएम की महत्वाकांक्षा से इनकार करते हुए कहा कि आईएनडीएआई का लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को इस बार चुनाव जीतने से रोकना है।
Recommended Video
वहीं अखिलेश को आगामी चुनाव में भावी पीएम को तौर पर पेश करने वाले पोस्टर को लेकर बीजेपी ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर चुटकी ली। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "इंडी अलायंस एक अनोखा गठबंधन है, इसमें देश के लिए कोई मिशन और विजन नहीं है, सिर्फ भ्रम, विरोधाभास और महत्वाकांक्षा की प्यास है। पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर लड़ रही थीं। जबकि अब प्रधामंत्री के पद लेकर लड़ रही हैं।"












Click it and Unblock the Notifications