आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सेना पर दिए बयान पर उन पर यूपी सरकार ने चार्जशीट की अनुमति दिए अभी एक दिन भी नही हुआ था कि अब उनकी आय से अधिक संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने जाँच शुरू कर दी है। जांच कांग्रेस नेता की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सिफारिश पर शुरू की गई है।

स्थानीय कांग्रेसी नेता फैसल लाला ने राज्यपाल राम नायक से समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने और हवाला के रूपये खपाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के नाम से चंदे की फर्जी रसीदें बनाने का आरोप लगते हुए जांच करने की मांग की थी।
आजम खान पर नोटबन्दी के दौरान रामपुर जिला सहकारी बैंक से करंसी एक्सचेंज करने, सांसद पत्नी तंजीम फातमा, सांसद मुनव्वर सलीम की सांसद निधि और आजम खां की अपनी विधायक निधि का पैसा जौहर यूनिवर्सिटी में लगाने की भी शिकायत की थी जिसपर राज्यपाल की सिफारिश पर आयकर विभाग ने जांच शुरू करते हुए शिकायतकर्ता से सुबूत में दस्तावेज मांगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications