आजम खान पर आयकर विभाग का शिकंजा, लखनऊ से लेकर गाजियाबाद तक छापेमारी

Azam Khan news: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग की टीम ने आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आयकर विभाग की टीम ने ये छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर की है। आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह से ही यूपी के लखनऊ, रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और सीतापुर के अलावा मध्य प्रदेश में भी आजम खान से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

azam khan

योगी सरकार ने रद्द की थी 3.24 एकड़ के प्लॉट की लीज
आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान अल जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इससे पहले योगी सरकार ने भी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर एक बड़ा कदम उठाया था, जब उसने इस साल की शुरुआत में ही ट्रस्ट को रामपुर में दी गई 3.24 एकड़ के प्लॉट की लीज रद्द कर दी थी। इस प्लॉट पर अल जौहर ट्रस्ट एक रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित करना चाहता था।

आजम खान पर आयकर चोरी का आरोप
अल जौहर ट्रस्ट को यह प्लॉट 30 साल से ज्यादा समय के लिए साल 2013-14 में 100 रुपए सालाना की दर से लीज पर दिया गया था। यूपी सरकार ने अपनी जांच में इस प्लॉट की लीज में कुछ गड़बड़ियां देखी, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित नहीं हो पाया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आजम खान पर आयकर चोरी का आरोप है, जिसे लेकर उनसे जुड़े 30 ठिकानों पर विभाग की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

'जानबूझकर मुझे परेशान कर रही है सरकार'
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में आजम खान ने एक बयान देते हुए खुद को गरीबों का मसीहा बताया और कहा कि सरकार जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है। आजम खान ने कहा, 'मैंने एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं की है और मैं पूरी तरह ईमानदार हूं। कोई गुनाह नहीं किया मैंने, लेकिन सरकार मुझे परेशान करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+