IT विभाग ने एक साथ यूपी में 22 जगहों पर मारा छापा, UPICON से जुड़े ठेकेदार भी हैं शामिल
लखनऊ, 31 अगस्त: इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार 31 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में एक साथ 22 जगहों पर छापा मारा है। यह छापेमारी लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत दिल्ली में चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि 12 से अधिक भ्रष्ट अधिकारी इनकम टैक्स विभाग की रडार पर हैं। इसमें यूपीआईकौन (UPICON) से जुड़े ठेकेदारों के साथ-साथ कई विभागों में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारी भी रडार पर है। जिनके यहा आईटी विभाग ने छापेमारी की है।

Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की चपेट में आने वालों में यूपी के अधिकारियों में उद्योग विभाग, उद्धमिता विकास संस्थान, उद्धमिता प्रशिक्षण संस्थान, UPICON से जुड़े ठेकेदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने उन अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो सरकारी योजनाओं में घोटाले कर रहे हैं। वहीं गुपचुप तरीके से शुरू हुई इस छापेमारी के बाद से ही उत्तर प्रदेश के अफसरों में बेचैनी देखी जा रही है।
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, करप्शन के इन मामलों के तार उत्तर प्रदेश के उद्यमिता विकास संस्थान से जुड़े हैं। दरअसल, मार्च माह में संस्थान के डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह की कार से 30 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इसके बाद छापों का सिलसिला नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम समेत करीब 28 जगहों पर चला था। कानपुर में भी थाना पनकी और रावतपुर अंतर्गत प्रापर्टी डीलर एवं गेस्ट हाउस संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है।
लगभग आधा दर्जन गाड़ियों से आए इनकम टैक्स अधिकारियों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा है। तड़के से लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। प्रॉपर्टी डीलर एवं गेस्ट हाउस संचालक के घर, ऑफिस, गेस्ट हाउस सहित करीबियों के यहां छापेमारी एवं पूछताछ जारी है। पनकी के गंगागंज इलाके में राजू चौहान के ठिकानों पर और रावतपुर में देशराज कुशवाहा के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी जारी।












Click it and Unblock the Notifications