VIDEO: वृंदावन में वो सुनाती थी कृष्ण कथा और वो रचाना चाहता था रास

एक कथा वाचिका युवती ने कोतवाली जाकर पुलिस को बताया कि वो कथा प्रवचन करती है और उसका एक साथी ही उसकी फोटो एडिट करके उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में महिला उत्पीड़न के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वृंदावन के चैतन्य बिहार क्षेत्र में एक महिला ने भगवताचार्य पर जबरन शादी का दबाव बनाने और मना करने पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी वाली बात बताई है। पीड़िता ने थाना वृंदावन में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO: वृंदावन में वो सुनाती थी कृष्ण कथा और वो रचाना चाहता था रास

वृंदावन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनके फोटो वायरल करने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है कोतवाली क्षेत्र की चैतन्य विहार कॉलोनी में जहां एक कथा वाचिका युवती ने कोतवाली जाकर पुलिस को बताया कि वो कथा प्रवचन करती है। राजेश तिवारी नामक का एक युवक सहयोगी के रूप में उसके साथ काम करता था। वो बीच-बीच में भागवत के दौरान होने वाले कार्यक्रमों उसके फोटो अपने मोबाइल से खींच लेता था और अब उन्हें गलत तरीके से एडिट कर उसे बदनाम कर रहा है।

पीड़िता ने बताया की राजेश तिवारी कुछ दिनों से उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। इतना ही नही उसकी फोटो को भी गलत तरीके से बनाकर ये साबित करने लगा कि उन दोनों की शादी हो चुकी है। जब उसने और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो वो उसकी फोटो सभी को दिखाकर उसे बदनाम करने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी देने लगा है। पीड़िता ने बताया की कुछ दिन बाद उसकी शादी है जिसे वो तुड़वाना चाहता है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+