अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात का जारी किया अलर्ट

अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात का जारी किया अलर्ट

लखनऊ, 25 अगस्त: बारिश की वजह से भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, बारिश की वजह से उमस अभी भी बरकरार है। तो वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार 25 अगस्त को पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात का जारी किया अलर्ट
    In the next few hours there will be heavy rain in these districts of Uttar Pradesh

    मौसम विभाग के मुताबिक, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं व आसपास के इलाकों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होगी। जबकि बाकी इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी चेतावनी दी है।

    26-27 को इन जिलों में हो सकती है बारिश
    मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार 26 अगस्त को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभवाना है। हालांकि, मौसम विभाग कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने, कहीं-कहीं वज्रपात की घटना होने की चेतावनी भी दी गई है।
    इसी क्रम में शुक्रवार 27 अगस्त को भी देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और बाकी इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए हैं।

    यहां दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
    सबसे अधिक बारिश खीरी के धौरहरा में 14 सेंमी दर्ज की गई है। इसके अलावा बाराबंकी की तहसील नवाबगंज, सीतापुर के लहरपुर में 10-10, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद, बलरामपुर के तुलसीपुर, बहराइच के नानपारा में सात-सात, बहराइच में छह, श्रावस्ती के इकौना, सीतापुर के मिश्रिख, बाराबंकी में पांच-पांच, गोरखपुर के बांसगांव, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज, महाराजगंज, बस्ती के भानपुर में चार-चार, हरदोई, बलरामपुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती के भिंगा, देवरिया, सीतापुर के बिस्वां, सिद्धार्थनगर के ककराही, बहराइच के महसी, महाराजगंज के त्रिमोहिनीघाट में तीन-तीन सेमी बारिश रिकार्ड की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+