Video: अवैध वसूली करते पुलिस की करतूत हुई कैमरे में कैद
Video क्लिप वायरल होते ही पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की पुलिस ने किस तरह देर रात से शुरू होने वाला अवैध वसूली का ये खेल सुबह तक अंजाम दिया।
आगरा। चाहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस विभाग को क्लीन चिट देते नजर आते हो लेकिन पुलिस का कारनामा सामने आ ही जाती है। ताजा मामला आगरा के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है जहां रात में गुजरने वाली गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
देखिए Video...
जानकारों की माने तो पुलिस द्वारा अवैध वसूली का ये नजारा रोज देखने को मिल जाता है। हालांकि मीडिया में ये खबर आने के बाद इस बात की जानाकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। जिसके बाद उन्होंने अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मिओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications