Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP के Youtuber की बर्बादी शुरू! करोड़ों की संपत्ति जब्त, बैंक बैलेंस फ्रीज, किस देश में छिपा है यूट्यूबर?

Illegal Betting Case: ED ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (YouTuber Anurag Dwivedi) के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य मकसद सट्टेबाजी के जरिए कमाए गए काले धन के सुराग ढूंढना है।

ताजा छापेमारी के दौरान ED ने अनुराग द्विवेदी की दो बेहद महंगी कारें- लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW Z4- को जब्त कर लिया है। इसके अलावा एजेंसी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस (फोन, लैपटॉप आदि) भी कब्जे में लिए हैं।

YouTuber Anurag Dwivedi

जांच एजेंसी को शक है कि अनुराग कई ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप्स के जरिए होने वाली अवैध कमाई को ठिकाने लगाने में शामिल हैं।

जब्त की गई कारों की करोड़ों में कीमत

ED ने अनुराग द्विवेदी के पास से जो लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) जब्त की है, भारत में उसकी शुरुआती कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये से शुरू होकर मॉडल के आधार पर 2.35 करोड़ रुपये तक जाती है। वहीं, उनकी दूसरी कार BMW Z4 एक स्पोर्ट्स कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच है।

दुबई में इन्वेस्टमेंट और पहले हुई कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब अनुराग पर शिकंजा कसा गया है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को भी ED ने उनके 10 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें लैम्बोर्गिनी उरुस ( Lamborghini Urus), मर्सिडीज (Mercedes), फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) और थार (Thar) जैसी लग्जरी कारें और 20 लाख रुपये कैश बरामद हुए थे।

बैंक बैलेंस को फ्रीज

जांच में यह भी सामने आया है कि अनुराग ने हवाला के जरिए दुबई में संपत्तियां खरीदी हैं। अब तक उनकी करीब 3 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी और बैंक बैलेंस को फ्रीज किया जा चुका है।

हवाला और फर्जी बैंक खातों का खेल

ED की यह पूरी जांच पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एक FIR पर आधारित है। जांच में पता चला है कि सिलीगुड़ी से एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का पैनल चलाया जा रहा था, जिसमें दूसरों के नाम पर खुले फर्जी (Mule) बैंक खातों का इस्तेमाल होता था। अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि उन्होंने इन अवैध प्लेटफॉर्म्स का जमकर प्रचार किया और सट्टेबाजी से हुई कमाई को हवाला के जरिए विदेशों में भेजा।

केस में क्या है अपडेट?

अनुराग द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहे हैं। ED ने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा है, लेकिन वे अब तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इस मामले में ED पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब तक करीब 27 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज या कुर्क की जा चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+