Success Story: IAS सौम्या पांडेय बनीं BDA उपाध्यक्ष, 22 दिन की बेटी के लेकर किया था ऑफिस ज्वाइन, गजब है जर्नी
IAS Saumya Pandey Success Story: उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब IAS सौम्या पांडेय को दे दी है, उन्हें ये जिम्नेदारी डॉ. मनिकंडन ए की जगह दी गई है। आपको बता दें कि IAS सौम्या पांडेय ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।
मालूम हो कि सौम्या पांडेय वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और अपने कामों को लेकर हमेशा चर्चित रहती हैं और उनकी अभी तक की जर्नी काफी रोचक और प्रेरणा दायक रही हैं। शुरू से ही पढ़ने में बेहद मेधावी सौम्या पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की हैं, उनके मम्मी-पापा दोनों ही डाक्टर हैं, पिता का नाम डॉ. रवि पांडेय और मां का नाम डॉ. साधना पांडेय है।

उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से की है, उनके 10वीं में 98% प्राप्त किए थे और 12वीं में 97.8% अंक के साथ उन्होंने टॉप किया था, इसके बाद उन्होंने साल 2015 में एमएनएनआईटी इलाहाबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और यहां पर उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
'देश सेवा के लिए नहीं की मोटी सैलरी वाली नौकरी'
ये चाहती तो मोटी सैलरी वाले पैकेज पर कहीं नौकरी कर सकती थीं लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया, वो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने UPSC की तैयारी करने का फैसला लिया जिसकी तैयारी के लिए एक साल का का ब्रेक लिया।

यूपीएसी में टॉप करके IAS सौम्या पांडेय ने लिखा सफलता का नया इतिहास
साल 2016-17 में इन्होंने सफलता का नया इतिहास लिखा और यूपीएसी में टॉप करके अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया, वो महज 23 साल की उम्र में यूपीएससी टॉप कर गईं,सौम्या पांडेय ट्रेंड कथक डांसर और बास्केट बॉल प्लेयर रही हैं। अपने ईमानदारी भरे काम और सौम्य नेचर की वजह से भी वो हमेशा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं।

बेटी के जन्म देने के 22वें दिन ऑफिस किया था ज्वाइन, तस्वीर हुई थी वायरल
काम के प्रति लगाव और जिम्मेदारी से इन्हें इतना लगाव है कि ये अपनी बेटी के जन्म देने के 22वें दिन ऑफिस ज्वाइन कर लिया था, ये बात साल 2020 की है, जब भारत समेत पूरा विश्व कोविड के प्रकोप को झेल रहा था, उस वक्त सौम्या पांडेय ने मैटरनिटी लीव की जगह अपने काम को महत्व दिया था। आईएएस सौम्या पांडे के पति डॉ. नितिन गौर भी आईएस हैं, वो 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। शादी से पहले वे छत्तीसगढ़ कैडर (सरगुजा) में तैनात थे, लेकिन बाद में उन्हें UP कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया।

सौम्या पांडेय के समक्ष होंगी नई चुनौतियां
बरेली विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के पास प्रशासनिक कार्यों का एक लंबा और सफल अनुभव है। कानपुर में अपर श्रमायुक्त के पद पर तैनात रहने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थीं। अब बरेली में उनका स्वागत शहर के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की उम्मीदों के साथ हो रहा है। ई उपाध्यक्ष के सामने डॉ. मनिकंडन द्वारा शुरू किए गए अधूरे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है।














Click it and Unblock the Notifications