वनइंडिया की खबर पर मुहर;अवनीश अवस्थी को नहीं मिला एक्सटेंशन, संजय प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खास अफसर माने जाने वाले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी आज रिटायर हो गए। जैसा की पिछले एक महीने से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि अवनीश अवस्थी को सेवा विस्तार मिल सकता है। लेकिन आज उन सारे कयासों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि योगी के खास अफसर का कार्यकाल जरूर बढ़ेगा। आखिर एक बार फिर वन इंडिया हिन्दी की खबर मुहर लग गई। वन इंडिया ने काफी पहले ही यह सूचना दे दी थी कि अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की फाइल केंद्र से लौटा दी गई है।

Recommended Video

    कौन हैं IAS Sanjay Prasad? जिन्हें Yogi Adityanath ने दी सुपर पावर | वनइंडिया हिंदी | *News
    अवनीश अवस्थी

    योगी सरकार में दबंग अफसर के रूप में उभरे अवस्थी

    योगी की पहली सरकार में पूरे पांच साल तक अवस्थी की ही चली। दूसरे कार्यकाल में भी अवस्थी ताकतवर अफसर बनकर उभरे थे। सूत्रों की माने तो उनके सेवा विस्तार की फाइल योगी सरकार ने दिल्ली भेजी थी लेकिन आज अंतिम दिन भी वहां से कोई सूचना नहीं मिली न तो कोई आदेश ही मिला। पहले अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि उन्हें 3 महीने का सेवा विस्तार मिल सकता है। हालांकि यह भी बात सामने आ रही है कि यदि सेवा विस्तार न मिलने के बाद भी योगी सरकार में दूसरे रास्ते से महत्वपूर्ण पद पर लाया जा सकता है।

    अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की फाइल दिल्ली पहुंची थी

    उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की फाइल दिल्ली पहुंची थी। हालाकि सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो अवस्थी की फाइल दिल्ली गई थी। दिल्ली में उनकी फाइल को मंजूरी नहीं मिली। हालांकि इस बात को लेकर अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो गए हैं।

    लोक गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं अवनीश अवस्थी

    योगी के खास अवनीश अवस्थी प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। मालिनी पद्मा श्री से सम्मानित लोक गायिका हैं। वह अवधि, भोजपुरी और ब्रज भाषा गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम देश के कई राज्यों में आयोजित होता है। उनके कार्यक्रम विदेशों में भी आयोजित हुए हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने उनको अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

    अवनीश अवस्थी

    योगी के पहले कार्यकाल में मिल गई थी अहम जिम्मेदारी

    योगी सरकार बनने से पहले अवनीश अवस्थी डेपिटेश पर दिल्ली में थे। 2017 में योगी की सरकार बनने पर अवस्थी यूपी को उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव सूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से लेकर आज तक वो योगी के हमेशा करीब ही रहे। बाद में अवस्थी ने प्रमुख सचिव सूचना और प्रमुख सचिव गृह की जिम्मेदारी एक साथ संभाली। बाद में अवस्थी का प्रमोशन हो गया और वो अपर मुख्य सचिव सूचना बना दिए गए। इसके बाद प्रमुख सचिव सूचना की जिम्मेदारी नवनीत सहगल को सौप दी गई।

    अपना मुख्य सलाहकार बना सकते हैं योगी

    योगी के सबसे खास माने जाने वाले अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की फाइल दिल्ली भेजी गई थी लेकिन वहां सेवा विस्तार को हरी झंडी नहीं मिली। हालाकि सूत्रों का ये भी कहना है कि यदि सेवा विस्तार न भी मिला तो उनको सीएम योगी का सलाहकार या फिर किसी आयोग का चेयरमैन बनाया जा सकता है। ज्यादातर संभावना सीएम योगी के सलाहकार बनाए जाने की है। जल्द ही इससे संबंधित आदेश जारी हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+