एक फोन कॉल की वजह से नवविवाहित पति-पत्नी ने खाया जहर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक फोन कॉल ने पति-पत्नी की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब दोनों ही जिंदगी और मौत के जंग लड़ रहे हैं। दरअसल पति के मोबाइल पर रिश्तेदार का फोन आया जिसके बाद पति फोन पर बात करने लगा। ये देखकर पत्नी ने पति पर शक करना शुरू कर दिया। देखते ही दोनों विवाद होने लगा। शक से परेशान होकर पहले पति ने जहर खाया, उसके बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज किया जा रहा है।

Husband and wife consumed poison in Shahjahanpur

दरअसल मामला थाना सिंधौली के पचपेड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले 24 साल के अमित की शादी 10 महीने पहले 21 साल की रूबी से हुई थी। अमित के मुताबिक शादी के बाद से उसकी पत्नी शक करने लगी। अमित दिनभर खेतीबाड़ी करके अपनी पत्नी और परिवार का पेट पालते है। अमित ने बताया कि बीते रविवार की रात करीब 10 बजे फोन पर मेरे रिश्तेदार का फोन आया। रिश्तेदार मे एक लड़की का फोन था जो पहली बार आया था। हम फोन पर बात कर रहे थे लेकिन मेरी पत्नी मेरे उपर शक करने लगी।

फोन कटने के बाद पत्नी विवाद करने लगी और दूसरी लड़की से बात करने का इल्जाम लगाने लगी। शक से वह परेशान हो चुका था इसलिए अपनी जिंदगी को खत्म करना सही समझा और घर में रखा जहर उसने खा लिया। उसके बाद उसकी पत्नी रूबी ने भी जहर खा लिया। पति के मुताबिक रोज-रोज उसकी पत्नी मेरे उपर शक करती थी इसलिए रोज घर मे विवाद होता। उसी से परेशान होकर हमने जहर खाया है।

वहीं ईएमओ डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि पति-पत्नी को अस्पताल लाया गया है। दोनो ने ही कीटनाशक पिया है। फिलहाल दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+