संपत्ति हड़पने की खातिर पत्नी का गर्भ मिटाने की दी है धमकी, सेना से पहले ही निकाला जा चुका है पति

यही नहीं पति ने धमकी दी है कि यदि मेरी बात नहीं मानोगी तो बच्चे को पिता का नाम नहीं दूंगा और सारे रिश्ते खत्म कर दूंगा। इसके बाद वो दुबारा शादी कर रहा है पत्नी को घर से निकाल दिया है।

वाराणसी। लव मैरिज के बाद थाने पहुंचकर एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल दोनों के बीच फेसबुक के जरिए प्यार परवान चढ़ा था लेकिन जब पत्नी प्रेग्नैंट हुई तो पति ने धोखे से उसे जूस में गर्भपात की दवा पिला दी। वहीं जब दूसरी बार वो प्रेग्नेंट हुई है तो पति ने अबॉर्शन के लिए पत्नी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यही नहीं पति ने धमकी दी है कि यदि मेरी बात नहीं मानोगी तो बच्चे को पिता का नाम नहीं दूंगा और सारे रिश्ते खत्म कर दूंगा। महिला ने आरोप लगाया है कि अब वो दूसरी शादी कर रहा है और उसे घर से निकाल दिया है। ऐसे में इंसाफ की दरकार लेकर युवती थाने पहुंची तो पुलिस अब पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर गांव का है। आरोपी पति सेना से बर्खास्त किया जा चुका है।

'धोखे से शादी कर संपत्ति हड़पना चाहता है पति'

'धोखे से शादी कर संपत्ति हड़पना चाहता है पति'

दरअसल छित्तूपुर की रहने वाली अनिता (काल्पनिक नाम) जो कि मूल रूप से शिवपुर की रहने वाली है, 2015 को उसे पंकज राय से फेसबुक पर प्यार हो गया। प्रेम परवान चढ़ते ही दोनों के घर वाले अंतरजातीय होने का विरोध करने लगे। इस पर दोनों ने 2015 में मंदिर में विवाह कर लिया, प्रेम में पागल युवती को आभास नहीं था कि युवक उसके विकलांग भाई की दयनीय स्थिति देखते हुए लाखों की संपत्ति हड़पना चाहता है। शादी के बाद पहला गर्भ ठहरने पर पंकज ने जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर धोखे से पत्नी का गर्भपात कर दिया। युवती को इस बात का आभास तब हुआ जब वो दूसरी बार गर्भवती हुई। इस बार युवक शादीशुदा होने से मुकरने लगा और संपत्ति बेच कहीं और अपने नाम नया मकान लेने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस ने आरोपी और परिजनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने आरोपी और परिजनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

यही नहीं पंकज अनिता से कहने लगा कि यदि मकान मेरे नाम नहीं करोगी तो मैं बच्चे का जन्म नहीं होने दूंगा और ना तुम्हें पत्नी का दर्जा दूंगा। इसके बाद पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की शिकायत की है। इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद, सिगरा थाने के इंचार्ज गोपाल गुप्ता ने बताया की पीड़िता का आरोप है की बीते 17 मई को पंकज उसे अपने साथ तिलक के एक समारोह में लेकर गया था, जहां उसे इस बात की जानकारी हुई कि ये तिलक पंकज का ही है और शादी 10 दिसंबर को होने वाली है। इस पर अनिता ने हंगामा शुरू किया तो उसे जबरदस्ती शांत कराया गया।

गर्भवती पत्नी को निकाल दिया है घर से बाहर

गर्भवती पत्नी को निकाल दिया है घर से बाहर

पीड़ित छित्तूपुर में किराए के मकान में रहती है और उसे अब अबॉर्शन की बात कर पति पंकज राय ने घर से भी निकाल दिया है। पंकज सेना से बर्खास्त है, युवती की तहरीर पर पुलिस ने पंकज और उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+