पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या , शव नहर में फेंका
धीरेन्द्र की शादी से घर में खुशी का माहौल था, लेकिन जब उसकी पत्नी की हत्या की खबर परिजनों को मिली तब अचानक से सबकी खुशियां छिन गई।
इलाहाबाद। शादी के बाद हजारों सपने लिये दुल्हन ससुराल पहुंची थी। लेकिन उसने कभी सोचा ही नहीं था कि जिसके साथ उसने सात फेरे लिये हैं वही उसकी हत्या कर देगा। हत्या का ये मामला कुन्डा कोतवाली क्षेत्र के ढेकुही गांव का है। जहां नवविवाहिता की पति द्वारा गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन पुलिस ने शव बरामदगी करने के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इलाहाबाद के होलागढ बनवारी का पूरा गांव निवासी रामदुलार की बेटी सुषमा की शादी 23 फरवरी को धीरेन्द्र के साथ हुई थी। घर में खुशी का माहौल था , लेकिन अचानक से सब की खुशियां छिन गई । रात में तो सब ठीक था लेकिन सुबह परिजनों को सुषमा घर से लापता मिली। धीरेंद्र भी घर में नहीं था।

जब धीरेन्द्र घर आया तो परिजनों ने सुषमा के बारे में पूछा जिस पर वह गोलमोल जवाब देकर अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया। सुषमा के न मिलने से घर में अफरा तफरी का माहौल था। सूचना पर सुषमा के मायके वाले भी वहां पहुंच गये।
नहर में मिला शव
लेकिन तभी उन लोगों को खबर मिली की सुषमा का शव नहर में देखा गया है। मामले की सूचना पर पहुंची ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त होते ही सुषमा के मायके और ससुराल पक्ष से लोग भी पहुंच गये।
धीरेन्द्र से कड़ाई से पूंछताछ की गयी तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने सुषमा की गला रेत कर हत्या कर दी थी और शव शारदा की सहायक नहर मे फेंक दिया था। पुलिस अब पति से हत्या के कारण का पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ।












Click it and Unblock the Notifications