कैंसर से जूझ रही पत्नी का इलाज ना कराना पड़े इसलिए गोली मारकर सुला दिया मौत की नींद

हापुड़। यूपी में एक कलुयुगी पति की करतूत सामने आई है। यहां जब पति अपनी बीमार पत्नी के कैंसर का इलाज नहीं करा सका तो उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का है जहां एक पति अपनी बीमार पत्नी के कैंसर का इलाज नहीं करा सका तो पति ने देर रात को अपनी पत्नी की अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस को फर्जी सूचना दे दी की अज्ञात बदमाशों ने डकैती के बाद उसकी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया और पुलिस ने आरोपी पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

husband killed his wife as she has cancer and he does not want to cure her

मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के बझेड़ा कला इलाके का है। दोनों पति-पत्नी में कई दिन से विवाद चल रहा था और पत्नी तबस्सुम कैंसर से पीड़ित थी और पति को पत्नी का सही इलाज भी नही मिल पा रहा था जिसके चलते दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति यूनुस ने मामले में धौलाना पुलिस को फर्जी सूचना दी की अज्ञात बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और जब पुलिस को पति पर शक हुआ तो पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। हिरासत में आते ही पुलिस के सामने आरोपी पति ने तोते की तरह सारा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को अभी भी हिरासत में लिया हुआ है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+