दहेज ना मिलने से खफा पति ने पहले बनाए अप्राकृतिक संबंध फिर तीन तलाक बोलकर हो गया फरार

सहारनपुर। तीन तलाक को लेकर केंद्र की केबिनेट में बने कानून का जरा भी खौफ लोगों में नजर नहीं आ रहा है। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल न मिलने पर एक व्यक्ति ने पहले अपनी बीवी से मारपीट कर घर से निकल दिया और बाद में मायके में अपने परिजनों के साथ रह रही अपनी बीवी को तीन तलाक बोलकर फरार हो गया।

husband gave teen talaq to his wife for not giving dowry

थाना कुतुबशेर के 62 फुटा मार्ग स्थित हाकमशाह कॉलोनी हौजखेड़ी निवासी नगमा परवीन पुत्री मोहम्मद इरशाद अपने परिजनों के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंची। जहां एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि उसकी शादी 8 मई 2017 को राशिद पुत्र अब्बास निवासी जैन कॉलोनी खाता खेडी से हुई थी। नगमा परवीन का आरोप है कि पति ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की मांग की ओर उसके साथ आत्याचार करना शुरू कर दिया। विगत 5 दिसंबर को भी शराब के नशे में पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया और विरोध करने पर जब शोरशराबा सुन सास व ससुर वहां पहुंचे तो उल्टा उन्होंने भी उसे ही मारना पीटना शुरु कर दिया और फिर रात में ही पति उसे उसके मायके छोड़ आया।

नगमा परवीन का यह भी आरोप है कि 15 दिसंबर की शाम पति राशिद अपने पिता अब्बास, भाई वाजिद एक अन्य व्यक्ति शकील के साथ उसके घर पहुंचा और जब उसे 40 हजार का चेक व 9 हजार नगद दिए तो वह बाकी एक लाख 5 हजार की भी मांग करने लगा। कुछ दिन में इंतजाम करके रुपए देने की बात कहने पर वह आग बबूला हो गया और मारपीट करनी शुरु कर दी। जब पिता व भाई ने उसे बचाना चाहा तो नगमा परवीन का आरोप है कि उनसे भी मारपीट करते हुए पति ने उसे तीन बार तलाक बोला और फिर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए थाना कुतुबशेर पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+