यूपी: बीवी और दो बेटियों को जिंदा जलाकर लाशों को बक्से में छुपाया
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं उनकी अधजली लाश को बक्से में छुपाकर रख दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

राजू को जुआ खेलनी की थी लत
घटना कौशांबी के तिल्हापुर में हुई है। तिल्हापुर निवासी राजू को जुआ खेलनी की लत थी। वह शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर दहेज में और रुपये लाने का दबाव बनाया करता था। रविवार रात इसी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इस दौरान उसकी पत्नी ने अपने पिता से और रुपये मांगने से इंकार कर दिया। पत्नी की ये बात सुनकर राजू का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया। उसने अपनी पत्नी अमरावती (25) समेत अपनी नैना (3) और सुनैना (1) साल की दोनों मासूम बेटियों को जिंदा जला डाला। सोमवार की देर रात अचानक चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे तो कमरे के अंदर बक्से में अमरावती और दोनों बेटियों की अधजली लाशें पड़ी थी।

पत्नी, दो बेटियों को जलाया जिंदा
पत्नी की ये बात सुनकर राजू का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने अपनी पत्नी अमरावती (25) समेत अपनी नैना (3) और सुनैना (1) साल की दोनों मासूम बेटियों को जिंदा जला डाला। सोमवार की देर रात अचानक चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे तो कमरे के अंदर बक्से में अमरावती और दोनो बेटियों की अधजली लाशें पड़ी थी।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने राजू के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की धाराओं में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अमरावती के शरीर पर चोट के निशान आये है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications