लखनऊ में जुटेंगे सैकड़ों गो रक्षक, देशभर के 1200 गोरक्षक लेंगे अधिवेशन में हिस्सा
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में आज देशभर से बड़ी संख्या में गोरक्षक इकट्ठा होंगे। दरअसल जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में गोरक्षकों द्वारा मारपीट और लड़ाई-झगड़े की खबरें सामने आई उसके बाद संघ परिवार अब इस मुद्दे को नई धार देने के लिए तैयार है। विश्व हिंदू परिषद ने गोरक्षा से जुड़े तमाम संगठनों को आज लखनऊ में इकट्ठा होने के लिए कहा है, इस अधिवेशन में ना सिर्फ गोरक्षक बल्कि गोवंश संवर्धन व संरक्षण से जुड़े लोग हैं उन्हे भी बुलाया गया है जोकि भावी एजेंडे का खाका तैयार करेंगे।

हर जिले से आएंगे गोरक्षक
गोरक्षकों के इस अधिवेशन में देश के तकरबीन हर जिले से लोग आएंगे, हर जिलों से लगभग तीन प्रतिनिधि यहां आएंगे। जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में तकरीबन 1200 लोग हिस्सा लेंगे। गोरक्षा संघ परिवार का काफी पुराना एजेंडा है, प्रदेश में पहली बार 1991 में भाजपा को जब पूर्ण बहुमत मिला था तो उस वक्त सरकार ने इसी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग का गठन किया था। कुछ इसी तरह से इस बार भी योगी सरकार ने प्रदेश में गोसेवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति की है।
लोगों को बदनाम किया जा रहा
लखनऊ में होने वाले अधिवेशन के बारे में बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री देवेंद्र मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में गोरक्षा के लिए काम करने वाले ही शिरकत करेंगे। बहुत दिनों ने गोरक्षकों को बदनाम किया जा रहा है। ये वो लोग हैं जो गोसेवा में बाधा पैदा करना चाहते हैं, इसमे असामाजिक लोग लिप्त हैं।
योगी सरकार भी गोरक्षा के समर्थन में
गौरतलब है कि भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा था। सरकार बनने के साथ ही सरकार ने दुधारू जानवरों के वध पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था और प्रदेशभर में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ सबसे पहले कान्हा उपवन स्थित गोशाला का निरीक्षण करने के लिए गए थे।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद मिलिट्री हॉस्पिटल से एम्बुलेंस लेकर भागा फौजी, फिल्मी स्टाइल में कानपुर में गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications