हुबली - बनारस व बेलगावी- मऊ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के संचलन अवधि में हुआ विस्तार
Summer Special Train Latest News NER Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चल रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में निम्नवत विस्तार किया गया है। ये गाड़िया अपने पूर्ववत ठहराव एवं समयानुसार विस्तारित अवधि तक चलाई जायेगी।
अवधि विस्तार
- 07323 हुबली-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 17 मई से 28 जून, 2025 तक 07 फेरों के लिए किया गया है। यह गाड़ी 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को हुबली से चलाई जायेगी।
- 07324 बनारस-हुबली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 20 मई से 01 जुलाई, 2025 तक 07 फेरों के लिए किया गया है। यह गाड़ी 01 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से चलाई जायेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

- 07327 बेलगावि-मऊ जं. ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 18 मई से 29 जून, 2025 तक 07 फेरों के लिए किया गया है। यह गाड़ी 29 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार को बेलगावि से चलाई जायेगी।
- 07328 मऊ जं.-बेलगावि ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 21 मई से 02 जुलाई, 2025 तक 07 फेरों के लिए किया गया है। यह गाड़ी 02 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से चलाई जायेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications