Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने कुछ इस तरह किया कवर

यूपी में भाजपा की जीत को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने किस तरह से कवर किया, जीत के बाद पीएम मोदी की अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने की सराहना।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को ना सिर्फ भारतीय मीडिया ने अपनी सुर्खियां बनाया बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी पीएम मोदी की इस सफलता को प्रमुखता से कवर किया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भाजपा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है, इसके साथ ही पीएम मोदी को अपनी ओर खींचने वाला वक्ता बताया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने यूपी में भाजपा की सफलता के बाद लिखा है कि इस जीत के साथ ही पीएम मोदी की भारतीय राजनीती में मजबूती और बढ़ेगी और 2019 का उनका रास्ता और आसान होगा।

क्या लिखा लॉस एजिलिस टाइम्स ने

क्या लिखा लॉस एजिलिस टाइम्स ने

भाजपा ने बहुत ही आसानी से यूपी में सबसे मजबूत पार्टी की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है और 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले का असर साफ देखा जा सकता है। यूपी में भाजपा का यह प्रदर्शन राज्यसभा में पार्टी को मजबूत करेगा, जहां पीएम मोदी के कई सुधार अटक जाते थे जोकि गरीबों को काफी नुकसान पहुंचाते थे। भाजपा भारत के 29 राज्यों में से 13 राज्यों में अब सत्ता में आ गई है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा तोहफा उत्तर प्रदेश है, जहां पार्टी 1991 के बाद कभी भी पूर्ण बहुमत में नहीं आ पाई

द वॉशिंगटन पोस्ट ने क्या लिखा

द वॉशिंगटन पोस्ट ने क्या लिखा

भाजपा की जीत की तारीफ करते हुए वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा हि कि यह जीत भारत में हिंदू राष्ट्रीवादी पार्टी की जीत है। इस जीत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हौसला बढ़ेगा, जिन्होंने यूपी में उम्मीदवारों के लिए जबरदस्त प्रचार किया। मोदी की पार्टी यूपी में गठबंधन और जातिगत समीकरण को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के कार्यकाल का रेफ्रंडम माना जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि यूपी मे भाजपा की इस जीत के बाद 2019 में चुनाव में जीत मिलेगी।

द गॉर्जियन ने क्या लिखा

द गॉर्जियन ने क्या लिखा

भाजपा की यूपी में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर माह में 86 फीसदी नोटों को प्रतिबंधित करने के फैसले को मुहर लग गई है। हालांकि नोटबंदी का फैसला काफी कष्ट देने वाला था लेकिन पीएम मोदी ने इस फैसले को काला धन के खिलाफ लड़ाई करार दिया जिसका असर अमीरों पर पड़ा। भाजपा की रणनीति काम आई जिसके चलते भाजपा अपने परंपरागत अगड़ी जाति के वोटर के अलावा अन्य वोटों को हासिल किया, इस चुनाव के नतीजों के बाद साफ हो गया है कि तीन साल के कार्यकाल के बाद भी पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने क्या लिखा

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने क्या लिखा

अमेरिकी अखबार ने लिखा है कि यूपी में भाजपा की बड़ी जीत काफी शानदार है, जिसके पीछे पीएम मोदी का काफी जोखिमभरा नोटबंदी का फैसला है जिसमें अधिकतर भारत के नोटों को बैन कर दिया गया था। इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री पर जनमत के रूप में देखा जा रहा है, जहां पीएम ने काफी प्रचार किया था। यूपी की आबादी 20 करोड़ से अधिक है जोकि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले छठे देश के बराबर है। प्रधानमंत्री देश में राजनीतिक स्थिरता ला रहे हैं, वह विपक्ष को टुकड़े में बांटते जा रहे हैं और सत्ता अपने हाथ में ले रहे हैं, ऐेसे में आर्थिक सुधार प्राइवेट सेक्टर से राज्य के हाथ में आएगा, इस परिणाम के साथ नोटबंदी जैसे और फैसलों को लिया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+