बहन ने उठाया प्रेमी का फोन तो भाई ने सीने में मार दी गोली
भाई ने पहली गोली बहन के सीने में तो दूसरी गोली उसके गाल पर मारी। गोली की आवाज गूंजते ही गांव में हड़कंप मच गया...
संभल। संभल में भाई-बहन के रिश्ते उस वक्त तार-तार हो गए जब प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन को गोली मार दी। मामले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवती ने बताया की गांव के ही एक युवक से वो पिछले 3 सालों से प्रेम करती है। उसकी छोटी बहन ने युवती को अपने प्रेमी से बात करते देख लिया और अपने भाई को बता दिया। पता लगते ही भाई और पिता दोनों आग बबूला हो गए और पिता ने अपनी बेटी को मारा पीटा तो उसके भाई ने युवती को गोली मार दी।

देखिए VIDEO...
भाई ने पहली गोली बहन के सीने में तो दूसरी गोली उसके गाल पर मारी। गोली की आवाज गूंजते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसको हर्ट सेंटर रेफेर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामला संभल के थाना असमोली इलाके की है जहां कमालपुर गांव में अपनी बहन रूबी को भाई इफ्तकार ने इसलिए गोली मार दी की उसने प्रेमी से फोन पर बात की। घायल रूबी ने पुलिस को बताया की 3 साल से वो गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है इसी बात को लेकर घरवाले उससे खफा रहते थे और फोन पर बात करते देख परिजन आग बबूला हो गए।
{promotion-urls}
देखिए पायल रोहतगी का ये फोटोशूट












Click it and Unblock the Notifications