पेड़ पर लटकी एक पासपोर्ट फोटो, एक मां की टूटी आस बंधाती यूपी पुलिस
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेघर महिला का चार माह पहले किसी ने 4 महीने का बच्चा चोरी कर लिया। 10 दिन पहले उसकी 8 साल की बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया। उनसे सभी से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मीना देवी के पति के गायब होने के बाद से मुफलिसी में जीवनयापन कर रही है। मजदूरी मिल गयी तो ठीक, नहीं तो लोगों से सहयोग माँग कर बच्चों का पेट भर रही थी। मीना थाना डिवाई जनपद बुलंदशहर की रहने वाली है। मीना का मजदूर पति कई महीनों से गायब है।

कोई उसके 4 माह के बच्चे को चोरी कर ले गया
लगभग 4 माह पहले जब अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो रही थी तभी रात्रि में कोई उसके 4 माह के बच्चे को चोरी कर ले गया। फुटपाथ पर खोखे, रेडी लगाने वाले लोगों से उसने गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सभी लोगों ने सिर्फ उसे सलाह दी, पर मदद किसी ने नहीं की। 10 दिन पहले रात्रि जब वह बड़े बेटे व बेटी के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, कोई उसकी बेटी को भी चोरी कर ले गया। फिर उसने सभी से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वह पागलों की तरह लोगों के पास भटकती रही।

पुलिस अधिकारी के ड्राइवर ने दी जानकारी
जब एएसपी अलीगढ़ राजेश पांडे के सरकारी ड्राइवर मौ0 हनीफ ने उन्हे बताया कि शमशाद मार्केट में फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला के दो बच्चे चोरी कर लिए गये, उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। इसके बाद राजेश पांडे मामले की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे। एसएसपी पहली बार जब महिला से मिलने पहुंचे तो वह नहीं मिली। कुछ देर बाद वे फिर वहीं पहुंचे तो महिला शाम को 8:00 बजे फुटपाथ पर सोती मिली।

मैंने फोटो भी टांग दी" फिर भी कोई नहीं बता रहा है
एसएसपी राजेश पांडे ने जब महिला से घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी मांगी तो फुटपाथ पर अशोक के पेड़ की डाल पर धागे में लटकाई हुई अपनी बेटी काजल की पासपोर्ट साइज की फोटो दिखा कर वह रोने लगी। मीना ने बताया कि "मैंने फोटो भी टांग दी" फिर भी कोई नहीं बता रहा है कि मेरी बेटी कहां है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। अलीगढ़ पुलिस ने बच्ची के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications