होमगार्डों ने थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट करने और रुपए छीनने का आरोप
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मझिला के थानाध्यक्ष पर होमगार्डों के साथ मारपीट करने और रुपए छीनने का आरोप लगे है। पीड़ित होमगार्डों का आरोप है कि राइफल नहीं लेकर जाने पर थानाध्यक्ष ने हम लोगों की पिटाई की, इतना ही नहीं हमरें रुपए भी छीन लिए। इस घटना के बाद होमगार्डों ने नारेबाजी करते हुए थाना मझिला में ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। होमगार्ड एसपी से मिले और नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

जिले के थाना मझिला के थानेदार विनोद कुमार मिश्रा पर होमगार्डों के साथ मारपीट करने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच। होमगार्डों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। होमगार्ड जलील खां ने बताया कि 25 जुलाई की रात को थानाध्यक्ष ने उनसे अन्य होमगार्डों की ड्यूटी के बारे में पूछा क्योंकि दो होमगार्ड सुनील कुमार और रामचंद्र की ड्यूटी सिपाहियों के साथ हमराही के रूप में बैंक पर लगी थी। लेकिन आरक्षी सिपाहियों के द्वारा बैंक ड्यूटी पर ना जाने से होमगार्डों ने अकेले राइफल लेकर जाने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर थानाध्यक्ष ने तीनों की पिटाई कर दी।
आरोप है कि थानाध्यक्ष ने जलील खां की पिटाई के बाद होमगार्डों को लॉकअप में बंद करवा दिए और 450 रुपए भी छीन लिए। इसके बाद उन्होंने लॉकअप में बंद कर जेल भेजने की धमकी दी। काफी मनुहार करने पर होमगार्डों को छोड़ा गया। थानाध्यक्ष के अभद्र व्यवहार से आक्रोशित होमगार्ड लामबंद हो गए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा से की।
होमगार्ड संघ के उपाध्य अरविंद सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा पीड़ितों को लगातार धमकी दी जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। इस मामले की जांच सीओ शाहाबाद को सौपी गई है और जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications