Holi Special Train: होली पर वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे तैयार कर रहा शेड्यूल

Holi Special Train: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के बाद यूपी में होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे ने मार्च में होली के भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के लिए रूट डिटेल और शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है।

कोहरे के कारण दिसंबर से मुरादाबाद रूट की 26 ट्रेनों सहित कई ट्रेनें बंद थीं। अब 22 फरवरी से बारी-बारी से इनका संचालन फिर से शुरू होगा। सबसे पहले लालकुंआ-अमृतसर ट्रेन 22 फरवरी के बाद पटरी पर लौटेगी। इसके बाद 24 फरवरी को जम्मू-ऋषिकेश और 25 फरवरी को कानपुर-काठगोदाम गरीब रथ का संचालन शुरू होगा।

holi-special-trains-announced-schedule

बढ़ेगी भीड़, स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

होली 13 मार्च को है और इसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट की मानें तो जयपुर-मुरादाबाद के बीच रानीखेत एक्सप्रेस में 12 और 13 मार्च को स्लीपर और एसी कोचों में सीटें फुल हो चुकी हैं। गोरखपुर और अन्य शहरों के लिए भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। अधिकारियों को कहना है कि महाकुंभ के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के बाद अब होली स्पेशल ट्रेनों पर फोकस किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के रूट और शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर आठ दिन के लिए रद्द

यह भी बता दें कि तकनीकी कारणों से सीतापुर-शाहजहांपुर और सीतापुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेनें 13 से 20 फरवरी तक रद्द रहेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार, इस अवधि के दौरान मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। यात्रियों को इससे असुविधा हो सकती है।

ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने अमृतसर-अयोध्या के बीच स्पेशल ट्रेन (04621-22) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 20 फरवरी को अमृतसर से चलेगी और 22 फरवरी को अयोध्या से वापसी करेगी। यह दो फेरे वाली ट्रेन जंडियाला, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर से होते हुए लखनऊ और अयोध्या तक पहुंचेगी।

होली पर भीड़ को लेकर रेलवे की खास तैयारी

होली के दौरान रेलवे ने भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की है। ट्रेनों में सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टाफ और व्यवस्था की जाएगी। होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा, रेगुलर ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+