कानपुर से पकड़े गए हिजबुल आतंकी कमरुज्जमा का साथी शाहनवाज असम से गिरफ्तार

कानपुर। एटीएस के हाथ बीती शाम एक बड़ी सफलता लगी है। कानपुर से आतंकी को गिरफ्तार करने के बाद अब एटीएस की टीम ने उसके साथी शाहनवाज़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ करने के लिए यूपी एटीएस की टीम असम गई है। शाहनवाज लम्बे समय से कमरुज्जमा के साथ था और उसके असम से जाने के बाद मदद करता रहता था। जल्द ही उससे बड़े खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

Hizbul Mujahideen terrorist kamruzzma friend shahnawaz arrested from asam

अपने दस्तावेजों से देता आतंकी को सिम
जानकारी के मुताबिक, आतंकी कमरुज्जमा को स्मार्ट फोन और सिम कार्ड शाहनवाज ही अपने दस्तावेजों से खरीद कर उपलब्ध कराता था। कमरुज्जमा से पूछताछ में यह बात सामने आने के बाद उसे एटीएस ने वांछित घोषित कर दिया था और इस बारे में असम पुलिस को बता दिया था।

एटीएस की टीम ने उसके खिलाफ आतंकवादी को सहयोग देने और उसे संसाधन पहुंचाने का आरोपी बनाया गया था। एटीएस की एक टीम गुवाहाटी पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज मूल रूप से होजाई जिले में रहने वाले जलालुद्दीन का बेटा है। उससे जुड़ी कई अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

मुख्य आतंकी भी हुआ गिरफ्तार
गौरतलब है कि लखनऊ एटीएस ने एक आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया यह आतंकी गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में हमले की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर बड़ा हमला होने से बचा लिया। यह आतंकी दुनिया के सबसे बड़े दहशत फैलाने वाले आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है।

हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कमर उल-जमां उर्फ डॉ.हुरैरा ने कानपुर के सामरिक महत्व के क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया था लेकिन पुलिस-प्रशासन को हमेशा की तरह भनक नहीं लगी। इसमें खास बात तो यह भी है कि जहां ये आतंकी रह रहा था, वहां के इलाके में सेना और एयरफोर्स से जुड़े लोगों के घर हैं। कमर-उल-जमां एक स्कूटी लेकर वहां आता-जाता था, जिस पर एयरफोर्स लिखा था। जिसके बाद अब एटीएस को आतंकी का एयरफोर्स कनेक्शन भी ढूंढ के निकालना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+