UP: 'उनका जीवन प्रेरणा है', गीता प्रेस के संस्थापक सदस्य हनुमान पोद्दार की पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया नमन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के संस्थापक सदस्य हनुमान प्रसाद पोद्दार की आज यानी 04 अप्रैल को पुण्यतिथि है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि गीताप्रेस के संस्थापक सदस्य, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, और कल्याण पत्रिका के आदि संपादक श्रद्धेय हनुमान प्रसाद पोद्दार 'भाई जी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति-परंपरा, धर्म-अध्यात्म और वैदिक साहित्य के प्रसार हेतु समर्पित उनका साधनामय जीवन महान प्रेरणा है। उन्होंने आजीवन देश की सेवा की है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए अपना जीवन लगा दिया।
यह भी पढ़ें- Haryana News: श्रीलंका में शुरु हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, बच्चों ने रंगोली में उकेरा गीता का संदेश


Click it and Unblock the Notifications
