हाईवे लुटेरों को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी, गैंग में महिला भी शामिल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में हाईवे पर लुटेरों का आतंक काफी बढ़ गया था जिसके चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे गैंग को दबोच लिया। लंबे समय से वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरों को पकड़ कर पुलिस ने खुलासा किया। एक दर्जन के आसपास मुकदमे इटावा और इटावा के आसपास के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जनपद में हो रही घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धर पकड़ अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना बकेबर पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय पांच शातिर लुटेरों को पकड़ लिया। इन लुटेरों में एक महिला भी शामिल है।

Highway looters arrested by Etawah police

इस तरह घटना को देते थे अंजाम
थाना बकेबर के सुनपुर्वा पुल के पास दोपहर के समय अज्ञआत बदमाशों द्वारा अपने पति के साथ बाइक पर सवार हो जा रही महिला के साथ लूट की घटना की गई थी जिसके संबंध में थाना बकेबर में केस दर्ज हुआ था। हाईवे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने एक टीम गठित करके सुनपुर्वा पुल के नीचे ढ़ाबे पर घेराबंदी कर दी जिसमें लूट की योजना बनाते समय पांच लुटेरों को ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। इन लुटेरों के पास से लूटा हुआ सामान, तीन तमंचे और 15 से अधिक कारतूस और 2 लूटी गई मोटर साइकिलें भी बरामद हुईं।

अपराध करने की तरीका
अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे लोग हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों का पीछा करके किसी सुनसान जगह पर उन्हें रोककर तमंचा दिखाकर घटना को अंजाम देते थे। वहीं इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इन अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है । पूछताछ में पता चला है कि हाईवे पर चलने वालों का पीछा करते थे और जब सुनशान जगह मिल जाती थी तो वह तमंचे के बल पर उन्हें अपना शिकार बना लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+