शराब ठेकेदार-हाईस्कूल का छात्र शराब बेचने को लेकर आपस में भिड़े, देखे VIDEO

मैनपुरी। मैनपुरी में शराब की सप्लाई करने को लेकर दो युवको में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनो में मार-पिटाई शुरू हो गई। गांव में मौजूद एक अन्य युवक ने इस पूरी लडाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब जांच करने की बात कर रही है।

high school student to sell alcohol in Mainpuri

मामला कुर्रा थाना के नसीरपुर गांव का है। जहां अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट हुई है। गांव में मौजूद एक अन्य युवक ने इस पूरी लडाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दअसल थाना कुर्रा के ग्राम नसीरपुर में अरुण नाम का ठेकेदार देशी शराब का ठेका चलाता है। उसका आरोप है कि गांव का ही अंशुल जो कि हाईस्कूल का छात्र है, वो भी अवैध रुप से हरियाणा व चंडीगढ़ की शराब लाकर चोरी छिपे गांव में बेचता है। जिसकी शिकायत अरुण ने कई बार पुलिस व आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। बताया कि छात्र अंशुल अवैध रूप से शराब बेच रहा था तो इसका विरोध अरुण ने किया। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। वहाँ मौजूद किसी अन्य युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद अब जांच करने की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+