CM योगी ने चंदौली को दिया 300 करोड़ की सौगात, विरोधियों पर बरसे
चन्दौली। वाराणसी अंचल के दौरे पर गए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चंदौली में 300 करोड़ की लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने 11 विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 06 विकास कार्यो का शिलान्यास जनपद में किया गया। जनपद में प्रथम चरण में 2,937 कृषकों को 18.13 करोड़, द्वितीय चरण में 3,251 कृषको में लाभान्वित करते हुये 22.16 करोड़, तृतीय चरण में 4,566 लाभान्वित योजनान्तर्गत 25.31 करोड़ से लाभान्वित कराया जाएगा जिसका शुभारम्भ 25 अक्टूबर 2017 से किया गया है जो शीघ्र ही वितरण कर दिया जायेगा। इस प्रकार तीन चरणों में 10 हजार 754 कृषको में 65.07 करोड़ का ऋण मोचन कराते हुये लाभान्वित कराया गया। 11 हजार 524 एनपीए खातों का सत्यापन कराकर फसल ऋण मोचन योजना वितरण कराया जायेगा।

यहीं नही सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बीपीएल परिवारों को मुफ्त स्वच्छ शौचलय निर्माण के लिए 12 हजार प्रदेश सरकार द्वारा दिये जाने की बात कही और ये भी कहा कि यदि इस पैसे में किसी बिचौलियों ने पैसे मांगे तो उनकी शिकायत विधायक, जनप्रतिनिधियों से करें। बिचौलियों और अधिकारियों को बख्शा नही जायेगा। उन्होनें कहा कि बीपीएल परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन एवं उज्जवला योजना से पात्रों को लाभान्वित कराया जा रहा है। सीएम योगी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 05 स्वच्छताग्रही को सम्मानित किया तथा फसल ऋण मोचक कृषकों में प्रमाण-पत्र वितरण किया।

बनारस में इन योजनाओं का किया शिलान्यास
काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के अलावा सनातन हिन्दू धर्म के आस्था का केन्द्र भी है। काशी को उसका विश्व स्तरीय स्वरूप पुनः वापस लाये जाने हेतु सीएम योगी ने श्री काशीविश्वनाथ को केन्द्र मानते हुए महामृत्युज्जय महादेव, कालभैरव सहित नौ दुर्गा एवं नौ गौरी के मंदिरों का सर्किट के रूप में 'पावन पथ' बनाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने पावन पथ के मार्गो को अतिक्रमणमुक्त कराकर मार्गो का सुन्दरीकरण, प्रकाश व्यवस्था सहित सफाई के समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने पर जोर देते हुए काशी को अतिक्रमणमुक्त किया जायेगा। ताकि श्रंद्वालूओं को बेहतर से बेहततर सुविधा मुहैया कराई जा सके।
सीएम योगी आदित्य नाथ ने चौकाघाट के सांस्कृतिक संकुल को दिवंगत ठुमरी गायिका गिरिजा देवी को समर्पित करते हुए में नगर विकास कार्यो की योजना का लोकापर्ण शिलान्यास किया तो साथ ही कृषि ऋण योजना प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।सीएम योगी ने कहा कि देश में विकास के नये आयाम बन रहे है। शीघ्र ही भारत दूनिया के तीन ताकतवर एवं विकसीत देशों की श्रृंखला में शामिल हो जायेगा। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष लक्ष्य करते हुए अपने सम्बोधन ने कहा कि वाराणसी शहर को 90 वार्ड पहले ही खूले में शौचमुक्त हो चुका है और आज विकास खण्ड काशी विद्यापीठ खूले में शौचमुक्त घोषित किया गया। पूरे जिले को 31 दिसम्बर तक खूले में शौच मुक्त किये जाने का जिला प्रशासन को आदेश दिया तो प्रत्येक घर-घर में इज्जत घर स्वरूप शौचालय का निर्माण अवश्य हो जाय।












Click it and Unblock the Notifications