UP में पर्यटन के विकास को लगेंगे पंख, मथुरा-आगरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा
लखनऊ, 06 अगस्त: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आगरा और मथुरा के बीच पीपीपी मोड के माध्यम से हेलीपोर्ट के निर्माण और संचालन के लिए पांच कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है। अधिकारियों का दावा है कि आगरा और मथुरा के बीच पर्यटन के लिहाज से हेलीपोर्ट सेवाएं जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। एक बार लॉन्च होने के बाद, यह राज्य की पहली हेलीपोर्ट सेवा होगी। इसके बाद और भी बहुत कदम उठाए जाएंगे।

हेलीपोर्ट सेवा के लिए पांच कम्पनियों ने लगाई बोली
प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने लखनऊ से नैमिषारण्य धाम और दुधवा नेशनल पार्क के लिए हेलीपोर्ट सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना भी तैयार की गई हैं। इसके अलावा, सरकार राज्य में पर्यटन की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन और विस्तार कर रही है। आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा चुनी गई पांच कंपनियां ब्लेड इंडिया, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्य एयरोनॉटिक्स और शिरीशा टेक्नोलॉजीज हैं। इन कंपनियों की वित्तीय और तकनीकी बोलियां जल्द खोली जाएंगी और कैबिनेट चयनित कंपनियों को अंतिम मंजूरी देगी।
5 साल मे पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी इजाफा
उन्होंने कहा कि ब्लेड इंडिया महाराष्ट्र में शिरडी के लिए हवाई सेवा संचालित करती है और राजस एडवेंचर गुजरात में समुद्री विमानों का संचालन करती है। महामारी के बावजूद सीएम योगी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में राज्य में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। पर्यटन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि 125 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों और 1.25 करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया।

पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में शुरू हुईं 23 परियोजाएं
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए हाल ही में संपन्न ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC-3) में इन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया था। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में, राज्य में ₹575 करोड़ के संचयी निवेश की 23 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि नए प्रस्ताव स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र में एक मजबूत और लंबी छलांग साबित होंगे।
यूपी के कई शहरों में खुल रहे नए होटल
गोरखपुर में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से जीबीसी-3 में तीन नए होटलों का शिलान्यास किया गया है। इसी तरह, बरेली में 70 करोड़ रुपये की लागत से तीन होटल बन रहे हैं, साथ ही आगरा में 66 करोड़ रुपये की लागत से मेरठ और ताज होटल और कन्वेंशन सेंटर में 94 करोड़ रुपये की लागत से एक वेलनेस टूरिज्म भी बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications