राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी, ICU वार्ड में भर्ती

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। यूरिन पास होने में दिक्कत के चलते उन्हें मेदांता के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया है। नृत्य गोपालदास के हेल्थ को लेर ताजा अपडेट में बताया गया कि रविवार की शाम 6:30 बजे यूरीनरी समस्या और खाना खाने में परेशानी हो रही थी। मेदांता में मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज में जुटी है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए थे। वहीं पर उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें ग्वालियर में एडमिट कराना पड़ा। यहां हालात में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया।

Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपालदास का हेल्थ अपडेट देते हुए मेदांता के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को एडमिट कराया गया। उन्हें यूरिन पास करने में दिक्कत और मुंह से कम आहार लेने की समस्या है। उनका इलाज डॉ दिलीप दुबे की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि पहले भी महंत दास मेदांता अस्पताल में गंभीर स्थिति में डॉक्टर्स से इलाज कराते रहे हैं। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि ट्रस्ट अध्यक्ष में सुधार है। वे धार्मिक यात्रा पर ग्वालियर गए थे। वहां से मथुरा पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+