PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी

बेटी के हाथों की अभी मेंहदी नहीं उतरी थी कि पिता के मौत की खबर आ गई। अपने पिता की मौत की खबर सुनते ही बड़ी बेटी नेहा बार-बार बेहोश हो रही है।

बहराइच। बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। ये कहावत बहराइच के हुजुरपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना पर पूरी तरह फिट बैठती है। यहां पर सगे साले ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपने ही जीजा को रुपए के लेनदेन विवाद में लाठियों से जमकर पीटा। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा है।

PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी
PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के असरना गांव के प्रमोद कुमार उपाध्याय (48) पुत्र रामदेव की ससुराल बहराइच के हुजूरपुर में है। प्रमोद ने एक साल पहले अपने साले फूलचंद्र को एक लाख रुपए उधार दिया था। उसने एक महीने के भीतर रुपए वापस कर देने का वादा किया था। लेकिन फूलचंद्र ने रुपए नहीं लौटाए। इसके चलते साले-बहनोई के बीच रंजिश शुरू हो गई।

PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी

जनवरी महीने में फूलचंद्र ने बेटे सतीश के साथ मिलकर बहनोई प्रमोद पर फायर झोंक दिया, लेकिन गोली उनके पिता रामदेव को गोली लगी। रामदेव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सतीश जेल में है। मामला कोर्ट में चल रहा है। प्रमोद मामले की सुनवाई के लिए सोमवार को बहराइच आए थे, देर शाम वे गोंडा अपने घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में फूलचंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर बहनोई प्रमोद पर हमला बोल दिया। इसके बाद हुजूरपुर क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव के पास लाठी डंडो से पीटकर प्रमोद को अधमरा कर दिया।

PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी
PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी

ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रमोद को सीएचसी चिरैया टांड़ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर प्रमोद की मौत हो गई। मृतक के चाचा राम स्वभाव ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले जीजा के 7 बच्चे हैं जिनमें 6 बेटियां व एक लड़का है। जिनमें दो बेटियां नेहा व हेमा की शादी बीते 28 जून को हुई थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

PICs: साले ने कर दी जीजा की हत्या, बार-बार बेहोश हो रही है बेटी

बीती 28 तारीख को पिता ने बड़े अरमान से अपनी दो बेटियों की डोली उठाई थी। बेटी को शायद ये न पता था कि शादी के कुछ ही दिन बाद पिता उसको दुनियां में छोड़ जाएंगे। बेटी के हाथों की अभी मेंहदी नहीं उतरी थी कि पिता के मौत की खबर आ गई। अपने पिता की मौत की खबर सुनते ही बड़ी बेटी नेहा बार-बार बेहोश हो रही है। मां की भी 4 महीने पहले मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+