हरिद्वार: नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में अभी अभी एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां रास्ते में जा रही दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है इस सड़क दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना नजीबाबाद नेशनल हाईवे की है।


मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के नजीबाबाद नेशलन हाईवे पर जा रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सन्न रह गए। एक्सीडेंट में दोनों गाड़ियों में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तस्वीरों में आप एक्सीडेंट की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications