पत्नी को प्रेग्नेन्ट कर जा रहा था दूसरी शादी करने, ऐसे पकड़ा गया

हरदोई। हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक की दूसरी शादी के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब पुलिस ने शुक्रवार को हो रहे तिलक के प्रोग्राम को रुकवा दिया। दरअसल युवक अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहा था जिसकी जानकारी पत्नी को मिलते ही वह मौके पर पुलिस लेकर पहुंच गई और तिलक का कार्यक्रम रुकवा दिया।

hardoi husband going to marry with another woman caught red handed

पुलिस ऑफिस पहुंची एक महिला पूनम निवासी अरमी थाना बघौली ने एसपी विपिन कुमार मिश्र को ये जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति श्रीकृष्ण 26 पुत्र रामप्रकाश निवासी झरिहाई थाना कछौना आज से चार साल पहले उसे लुधियाना बहला-फुसला के ले गया था। आरोप लगाया कि जहां उसने उससे शादी कर ली और अब पति-पत्नी के रूप में दोनों रह रहे थे। वह अब गर्भवती है तो उसके पति के व्यवहार में बदलाव आ रहा है।

पत्नी के अनुसार लुधियाना में 23 मई को उसका पति उसे यह कहकर छोड़ आया था कि गांव में झगड़ा हो गया और बहुत जरुरी काम है निपटाकर वापस आ जाएगा। लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो वह उसके घर पहुंच गई। पत्नी को घर पर देखकर पति अपने परिजनों के साथ मिलकर उससे झगड़ा करने लगा और गर्भ गिराने की बात कही और दूसरी शादी करने की धमकी भी दी।

उसे जानकारी लगी कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है और 15 जून को ही उसका तिलक है। इसकी जानकारी होते ही वह एसपी के पास पहुंच गई और पूरी आपबीती सुनाई। एसपी ने युवक के तिलक समारोह को रुकवाने के आदेश पुलिस को दिए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि उसका पति आज दूसरी शादी कर रहा है जिसका आज तिलक है। पुलिस ने तुरंत तिलक रुकवाया और अब आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+