हापुड़ के व्यापारी ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 11 लाख रुपये का ड्राफ्ट

हापुड़। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद मिल सके उसके लिए यूपी के जनपद हापुड़ में मुस्लिम व्यापारी ने 11 लाख रुपये की धनराशि का ड्राफ्ट डीएम को सौपा है। केरल में हुए नुकसान को लेकर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य आगे आ रहे हैं।

Hapur trader gave Rs 11 lakh drafts for flood victims in Kerala

मुस्लिम व्यापारी हाजी शाहिद तुलावाले ने भी डीएम को 11 लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। व्यापारी हाजी शाहिद तुलावाले द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 11 लाख रुपए की धनराशि का ड्राफ्ट जिलाधिकारी को थाना बाबूगढ़ में लगे समाधान दिवस में सौंपा है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान किया है कि केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए अधिक से अधिक व्यापारी तथा स्वैच्छिक संस्थाएं आगे आकर इसी प्रकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+